महापौर प्रीति संजीव सूरी ने की निगम विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने की निगम विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल/न्यूज़ कटनी- गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शहर में चल रहे विकास एवं अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न प्रमुख कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में महापौर ने जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने तथा शासन की मंशानुरूप समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्टिंग में तेजी के निर्देशमहापौर श्रीमती सूरी ने शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के तहत ट्रांसपोर्ट नगर योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में चिन्हित भूमि पर बोर्ड लगाने, अतिक्रमण हटाने और शेष परिवहनकर्ताओं को शीघ्र शिफ्ट कराने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।जगन्नाथ चौक–घंटाघर सड़क चौड़ीकरण पर फोकसबैठक में जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण के अंतर्गत आने वाले अतिक्रमणों पर चर्चा हुई। सहायक यंत्री सुनील सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। आगामी दिनों में पुलिस, राजस्व और निगम की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की भी की समीक्षामहापौर ने निर्माणाधीन नई चौपाटी, अधोसंरचना विकास कार्यों, और शहर के अन्य प्रमुख प्रोजेक्ट्स की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति, बाधाएँ और आगे की कार्ययोजना के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए।ओवरब्रिज के नीचे रिक्त स्थल के सौंदर्यीकरण पर निर्देशपूर्व निरीक्षण के दौरान ओवरब्रिज के नीचे चिन्हित रिक्त स्थान पर सौंदर्यीकरण और सुरक्षित उपयोग हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी महापौर ने दिए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्थल का मेजरमेंट पूरा कर लिया गया है।वसूली और पीएम आवास योजना के कार्यों की भी समीक्षामहापौर श्रीमती सूरी ने वसूली कार्य में तेजी लाने के साथ ही प्रेम नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा कर सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।बैठक में प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, प्रभारी सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, लिपिक आलोक गर्ग सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!