मीसाबंदी ने लौटाया 'ताम्रपत्र'... BJP मंडल अध्यक्ष की तानाशाही, पढ़ें पूरी खबर

मीसाबंदी ने लौटाया 'ताम्रपत्र'... BJP मंडल अध्यक्ष की तानाशाही, पढ़ें पूरी खबर
Shiv Sharan

डिंडोरी/ शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ मीसाबंदी के दौरान 19 महीने जेल की दीवारों के पीछे गुजारने वाले एक बुजुर्ग को, आज अपनी ही जमीन को बचाने के लिए सिस्टम के सामने हाथ जोड़ना पड़ रहा है। शाहपुरा के वरिष्ठ मीसाबंदी जय नारायण साहू ने प्रशासनिक उपेक्षा और सत्ताधारी दल के दबाव से परेशान होकर अपना राजकीय सम्मान "ताम्रपत्र "कलेक्टर को वापस सौंप दिया है।

पूरा मामला शाहपुरा नगर के उमरिया रोड स्थित खसरा नंबर 132 /2की निजी भूमि का है। जय नारायण साहू ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि, शाहपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष भजन दास चक्रवर्ती के द्वारा उनके पैतृक जमीन पर अवैध रूप से टपरा रखकर, कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित का कहना है कि मेरे द्वारा विरोध करने पर उनके साथ न केवल अभद्रता की गई बल्कि मारपीट भी की गई हैं।

26 जनवरी 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुझे "ताम्रपत्र" प्रदान किया था। लेकिन आज भाजपा का ही संगठन मौन बैठा हुआ है, और उनके ही पदाधिकारी हमें प्रताड़ित कर रहे हैं। जय नारायण साहू मीसाबंदी ने आगे बताया कि उन्होंने 4 फरवरी 2026 को एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत की थी। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रशासन की नजरअंदाजी से दुखी होकर उन्होंने अपना सर्वोच्च सम्मान "ताम्रपत्र "लौटने का निर्णय लिया हैं। कलेक्टर के सामने जय नारायण साहू ने अपनी आपबीती सुनाते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पडें ।कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने न केवल बुजुर्ग को अपने हाथों से पानी पिलाया बल्कि उन्हें ससम्मान बैठाकर गंभीरता से उनकी पूरी बात सुनी और पुनः सम्मान के साथ ताम्रपत्र वापस सौंपा ।

कलेक्टर ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को दो दिनों के अंदर कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच और कार्यवाही के निर्देश दिए। इस पूरी घटना ने जिले की राजनीति और प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मीसाबंदी जय नारायण साहू ने स्पष्ट चेतावनी दी है, कि यदि 10 दिवस के भीतर उनकी निजी जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, और दोषियों पर कार्यवाही नहीं हुई, तो वह भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के सामने आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!