आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जमीनी सुझावों से सुधरेगी सेवाओं की गुणवत्ता

आयुक्त संदीप जी.आर. ने कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से किया सीधा संवाद, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश बच्चों के पोषण, शाला पूर्व शिक्षा और आंगनवाड़ी केंद्रों में बेहतर सुविधाओं पर विशेष जोर

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधानDPR
Super Admin

भोपाल/खबर डिजिटल/ प्रदेश में आंगनवाड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने मैदानी अमले से सीधे संवाद की पहल की है। अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के जमीनी अनुभवों, समस्याओं और व्यावहारिक सुझावों को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार का आधार बनाया जाएगा।

इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास आयुक्त संदीप जी.आर. ने गुरुवार को संचालनालय में भोपाल जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं व्यावहारिक निराकरण के निर्देश दिए।

आयुक्त संदीप जी.आर. ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं विभागीय योजनाओं को अंतिम हितग्राही तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके अनुभव और सुझाव सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में उपयोगी साबित हो सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यकर्ताओं द्वारा बताई गई कठिनाइयों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए तथा उपयोगी सुझावों को विभागीय कार्यप्रणाली मंत शामिल करने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाए।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने कुपोषित बच्चों की देखभाल, पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं, पूरक पोषण आहार वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन से जुड़े अनुभव साझा किए। पोषण ट्रैकर एवं संपर्क ऐप के उपयोग, केंद्रों की समय-सारणी, कुपोषण निवारण और टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों से भी अवगत कराया।

बच्चों को मिले सुरक्षित और बाल-अनुकूल वातावरण

आयुक्त ने आंगनवाड़ी केंद्रों की स्वच्छता, रखरखाव और अधोसंरचना में सुधार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में शासकीय भवन उपलब्ध नहीं हैं, वहां सुरक्षित, स्वच्छ एवं उपयुक्त किराए के भवनों का चयन किया जाए। सहायिकाओं से बच्चों को समय पर केंद्र लाने एवं छोड़ने, भोजन से पहले और बाद में हाथों की सफाई, नाश्ते एवं भोजन की तैयारी तथा वितरण व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

खेल-खेल में सीखें बच्चे, शाला पूर्व शिक्षा हो और प्रभावी

आयुक्त संदीप जी.आर. ने ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ कार्यक्रम के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली पाठशाला हैं। यहां बच्चों को खेल और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की आयु और विकास के अनुरूप गतिविधियां संचालित की जाएं। पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को समान प्राथमिकता देते हुए बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाना आवश्यक है।

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!