अंधेरी रात में रेत का खेल, सुबह होते ही ‘कानूनी’ कारोबार!घाटों से आधी रात रेत उठने का आरोप, दिनभर डंप रेत की सप्लाई—एक टीपी के सहारे कई फेरों का खेल?

अंधेरी रात में रेत का खेल, सुबह होते ही ‘कानूनी’ कारोबार!घाटों से आधी रात रेत उठने का आरोप, दिनभर डंप रेत की सप्लाई—एक टीपी के सहारे कई फेरों का खेल?
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- बरही क्षेत्र में रेत के कथित अवैध कारोबार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि दिन में शांत नजर आने वाले नदी घाट रात होते ही रेत परिवहन के लिए सक्रिय हो जाते हैं। आधी रात के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से रेत निकालकर पहले सुरक्षित ठिकानों पर डंप की जाती है और फिर दिन निकलते ही इसी रेत को अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई किए जाने का कथित खेल चलता है।अमरपुर चौकी क्षेत्र के सिद्ध महाराज घाट (मुरुगुड़ी), जाजागढ़, बिचपुरा और कनौर क्षेत्र को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। आरोप है कि रात के सन्नाटे में नदी क्षेत्र से रेत निकालने के बाद इसे बरही एवं आसपास के इलाकों में डंप कर दिया जाता है।टीपी कहीं की, रेत कहीं की?इस पूरे मामले में सबसे गंभीर सवाल ट्रांजिट पास यानी टीपी को लेकर उठ रहा है। आरोप है कि उमरिया जिले के बढ़छड़ क्षेत्र से कटनी या मैहर को गंतव्य दर्शाकर टीपी जारी कराई जाती है, जबकि वास्तविकता में स्थानीय स्तर पर पहले से डंप की गई रेत की सप्लाई की जाती है।यदि ऐसा हो रहा है तो यह जांच का विषय है कि टीपी में दर्ज रेत और मौके पर परिवहन की जा रही रेत का आपस में कितना संबंध है। क्या संबंधित विभाग वाहनों की आवाजाही, टीपी, ई-रवन्ना और वास्तविक डिलीवरी का मिलान कर रहा है?एक पर्ची पर बार-बार फेरों का आरोपस्थानीय सूत्रों के अनुसार, कथित तौर पर एक ही टीपी की आड़ में अलग-अलग वाहनों से रेत परिवहन किए जाने की शिकायतें हैं। यदि यह आरोप सही है तो एक वैध दस्तावेज का इस्तेमाल निर्धारित मात्रा से अधिक रेत के परिवहन के लिए किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।ऐसे में सवाल उठता है कि टीपी की जांच केवल कागज देखकर हो रही है या वाहन, मात्रा और वास्तविक गंतव्य का भी सत्यापन किया जा रहा है?कटनी-उमरिया सीमा बनी चुनौतीकटनी और उमरिया जिले की सीमा से लगे होने के कारण यह पूरा क्षेत्र प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। आरोप है कि निगरानी या कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन सीमा बदल लेते हैं। इससे दोनों जिलों की सीमा पर प्रभावी निगरानी और संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता और बढ़ जाती है।घाट से डंपिंग स्थल तक हो जांच तो खुलेगा पूरा राजमामले की वास्तविकता सामने लाने के लिए केवल सड़क पर वाहनों की जांच पर्याप्त नहीं होगी। रात के समय नदी घाटों की निगरानी, डंपिंग स्थलों की जांच, टीपी रिकॉर्ड, वाहन नंबर, ई-रवन्ना और रेत की मात्रा का मिलान किए जाने की जरूरत है।सबसे बड़ा सवाल यही है—अगर रात में घाटों से रेत नहीं निकाली जा रही, तो आधी रात के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कहां से और किसकी रेत लेकर निकलती हैं?अब देखना यह है कि इन आरोपों और शिकायतों पर खनिज विभाग एवं प्रशासन कब जांच शुरू करता है और कथित रेत कारोबार की असली तस्वीर कब सामने आती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!