मंत्री प्रहलाद पटेल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, अचानक पहुंचे दिल्ली!

मंत्री प्रहलाद पटेल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, अचानक पहुंचे दिल्ली!
Khabar Digital Desk

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ एमपी के एक वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल अचानक नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वरिष्ठ मंत्री की प्रधानमंत्री निवास जाकर पीएम से मुलाकात की खबर फैलते ही राजधानी में हलचल तेज हो गई। कई तरह की राजनीतिक कयासबाजियों का बाजार गर्म हो गया। इसी दौरान मंत्री का ट्वीट सामने आने के बाद तमाम अटकलों पर विराम लग गया, क्योंकि उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की वजह साफ हो गई। वरिष्ठ मंत्री ने पीएम के अलावा अन्य मंत्रियों, सांसदों से भी मुलाकात की थी और अपने एक्स हेंडल पर इनकी तस्वीरें भी साझा कीं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी की मुलाकात
मध्यप्रदेश के पंचायत, ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। नई दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में यूपी के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज से भी उनकी मुलाकात हुई। साक्षी महाराज ने मंत्री प्रहलाद पटेल का सम्मान किया जिसपर उन्होंने आभार जताया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mallikarjun-kharges-son-demands-ban-on-rss-in-this-state/

मुलाकातों की यह थी वजह
मंत्री प्रहलाद पटेल, पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री की पीएम से मुलाकात और वो भी उनकी व्यवस्तताओं के बीच, तो इसको लेकर राज्य के राजनैतिक हल्कों में खलबली मच गई। इस मुलाकात के अनेक राजनैतिक निहितार्थ निकाले जाने लगे, विश्लेषक और राजनेता तमाम कयास लगाने लगे। हालांकि कुछ ही देर में मंत्री प्रहलाद पटेल की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कारण स्पष्ट हो गया। मंत्री के ट्वीट से स्थिति साफ हो गई और इधर उधर की चर्चाएं थम गईं। दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया हेंडर पर लिखा कि आज प्रातः प्रधानमंत्री निवास पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से से भेंट कर अंगवस्त्र और पुष्प देकर स्वागत किया। मेरी पुस्तक 'परिक्रमा कृपासार एवं १०८ नदियों के उद्गम का जल अखरोट के डिब्बे में जानकारी सहित भेंट किया। यह मेरे गत दो वर्षों का प्रयास है ।समय देने एवं सहृदयता के लिए आभार व्यक्त करता हूं। इसके बाद सारी संभावनाओं पर विराम लग गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!