विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने दी 80 लाख के विकास कार्यों की सौगात

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने दी 80 लाख के विकास कार्यों की सौगात
Business Desk

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी, ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प के साथ शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक बड़े विकास अभियान का आगाज हुआ है। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन दौरा कर लगभग ₹80 लाख की लागत से होने वाले कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया।

​विकास कार्यों की इस श्रृंखला में ग्राम पंचायत दल्का खम्हरिया को ₹37 लाख की लागत से बनने वाले नवीन एवं आधुनिक पंचायत भवन की सौगात मिली है। इस नए भवन के निर्माण से ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी।
​इसके साथ ही अन्य ग्राम पंचायतों में भी अधोसंरचना को गति दी गई है, जिसके तहत इन कार्यों का भी शुभारंभ हुआ।
​
आवागमन को सुगम बनाने के ग्राम पिपरिया के लिए ₹10 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण।
​ग्राम कहेंजरा: ₹6 लाख की लागत से आंतरिक मार्ग के लिए सीसी रोड का शिलान्यास।
​ग्राम रावणकुंड: सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए ₹2 लाख की लागत से सर्वसुविधायुक्त रंगमंच का निर्माण।
​ग्राम पंचायत सरई: बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण।

MLA Omprakash Dhurve gifted
MLA Omprakash Dhurve gifted

​भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा - ​"सड़क, शिक्षा, पंचायत भवन और सामुदायिक अधोसंरचना किसी भी क्षेत्र की प्रगति की धुरी होते हैं। इन निर्माण कार्यों के पूरे होने से ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर होगा और क्षेत्र के विकास को नई ऊर्जा मिलेगी।"

​विधायक ने कार्यक्रम में मौजूद विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इन्हें तय समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

​इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए विकास कार्यों के शुभारंभ के अवसरों पर भारी संख्या में ग्रामीण जन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आर्मो, श्री बद्री प्रसाद साहू, श्री दुर्गेश साहू, श्री हिरेंद्र मरावी, मंडल महामंत्री श्री राजेंद्र तिवारी, सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!