MP BJP Action: खतरे में MP भाजपा विधायक, बढ़ी मुश्किलें, संगठन तक पहुंचा मामला

MP BJP Action: खतरे में MP भाजपा विधायक, बढ़ी मुश्किलें, संगठन तक पहुंचा मामला
Vijay Pal

MP BJP Action: मध्यप्रदेश के गुना जिले से शुरू हुआ बिजली कटौती का मुद्दा अब एक बड़े राजनैतिक भूचाल में तब्दील हो चुका है। गुना से भाजपा के सीनियर विधायक पन्नालाल शाक्य द्वारा अपनी ही सरकार के दो कद्दावर मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी संगठन ने विधायक के विरोध को अनुशासनहीनता माना है और उनके खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

ऐसी बयानबाजी बर्दाश्त नहीं

पूरे सियासी घटनाक्रम पर भाजपा के गुना जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने बीते रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य के बयानों पर आपत्ति जताई। जिलाध्यक्ष ने साफ कहा कि भाजपा एक अनुशासित दल है। यहां अपनी बात, शिकायत या क्षेत्र की समस्याओं को रखने के लिए बकायदा उचित प्लेटफॉर्म और फोरम मौजूद हैं, लेकिन सार्वजनिक मंचों या मीडिया के सामने जाकर अपनी ही सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को नाकारा करार देना पूरी तरह से गलत है। चाहे कोई मंत्री हो, विधायक हो या बड़ा पदाधिकारी, पार्टी में इस तरह की बयानबाजी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हाईकमान को भेजी रिपोर्ट

सिकरवार ने बताया कि विधायक शाक्य के बयानों से प्रदेश भाजपा संगठन को लिखित में अवगत करा दिया गया है। जल्द ही भोपाल से उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा सकता है। जिलाध्यक्ष के बयानों से साफ संकेत मिलते है कि विधायक शाक्या अब खतरे में आ सकते है। राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है कि विधायक जी को बीजेपी पार्टी से निष्कासित करने का कदम उठा सकती है।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, गुना में हो रही बिजली कटौती से नाराज होकर विधायक पन्नालाल शाक्य ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी और दो कद्दावर मंत्री, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ बयानबाजी की थी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से मंत्रियों पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद से ही गुना की राजनीति का पारा चढ़ा हुआ है।

आप नेता ममता मीना की एंट्री

इस राजनीतिक कलह के बीच अब विपक्ष की एंट्री भी हो गई है। आम आदमी पार्टी की फायरब्रांड नेता और पूर्व विधायक ममता मीना खुलकर भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के समर्थन में मैदान में उतर आई हैं। ममता मीना ने इस विवाद को नई भाजपा बनाम पुरानी भाजपा का रंग देते हुए कहा कि वर्तमान में महाराज के आने के बाद जो नई भाजपा बनी है, उसमें पार्टी के पुराने, मूल और समर्पित कार्यकर्ता भारी घुटन महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रभारी मंत्री द्वारा भाजपा विधायक को मंच पर कथित रूप से धक्का दिए जाने वाले एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए तंज कसा कि जब सत्ता के नशे में चूर नेता एक सीनियर विधायक की आवाज को दबा रहे हैं और अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे, तो बीजेपी के एक आम अदने से कार्यकर्ता की क्या बिसात होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अब गुना के इस दंगल के बाद सभी की निगाहें भोपाल भाजपा प्रदेश कार्यालय पर टिकी हैं कि संगठन अपने इस बागी विधायक पर क्या एक्शन लेता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!