विधायक संजय पाठक ने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट — कुटेश्वर पुल के सुधार कार्य के लिए एजेंसी बदलने का किया आग्रह

विधायक संजय पाठक ने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट — कुटेश्वर पुल के सुधार कार्य के लिए एजेंसी बदलने का किया आग्रह
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी* - विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने आज भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर बरही–मैहर मार्ग पर महानदी के ऊपर बने क्षतिग्रस्त कुटेश्वर पुल के सुधार कार्य को लेकर महत्वपूर्ण मांग रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर निर्माण एजेंसी बदलने और पुल की मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का आग्रह किया।बताया गया कि 26 करोड़ रुपए की लागत से इस पुल का सुधार कार्य होना है, लेकिन पुल की तकनीकी जटिलताओं के कारण अब तक तीन बार टेंडर प्रक्रिया होने के बाद भी ठेकेदार काम छोड़ चुके हैं। विधायक पाठक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस कार्य को सेतु निर्माण निगम के बजाय बाणसागर परियोजना के माध्यम से कराया जाए, ताकि अनुभवयुक्त इंजीनियरिंग टीम द्वारा कार्य शीघ्र पूरा हो सके।यह पुल बरही–मैहर मार्ग पर बाणसागर बैकवॉटर के ऊपर स्थित है, जो मैहर से अमरकंटक को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। पुल पिछले तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है और केवल छोटे वाहनों को ही निकलने दिया जा रहा है।क्यों बंद है कुटेश्वर का पुल?तीन साल पहले पुल के पियर क्रमांक 10 के डेक स्लैब के केंटिलीवर भाग में डिफ्लेक्शन पाया गया था। इस वजह से पुल पर भारी वाहनों के गुजरने से अधिक कंपन और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पुल को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया था।स्थानीय विधायक संजय पाठक ने क्षेत्रीय जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन कलेक्टर के माध्यम से तकनीकी जांच कराई, जिसके बाद छोटे वाहनों के लिए पुल खोला गया। लेकिन अब भी बस, ट्रक, हार्वेस्टर जैसे बड़े वाहनों के न चल पाने से कृषि कार्यों और दैनिक जीवन पर व्यापक असर पड़ा है।विधायक पाठक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पुल का सुधार कार्य पुनः बाणसागर परियोजना के माध्यम से कराया जाए, क्योंकि मूल रूप से यही एजेंसी इस पुल के निर्माण की जिम्मेदार थी और उसके पास आवश्यक तकनीकी अनुभव भी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!