सेवा सेतु अभियान के तहत जन विश्वास शिविर में विधायक ने सुनी जनता की समस्याएं

सेवा सेतु अभियान के तहत जन विश्वास शिविर में विधायक ने सुनी जनता की समस्याएं
Khabar Digital Desk

त्योंथर। सेवा सेतु अभियान अंतर्गत मझिगवां स्थित शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय में सरकार आपके द्वार एवं जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में क्षेत्रीय जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

विधायक श्री तिवारी ने नागरिकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का पंजीयन भी किया गया। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर संचालित विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के शिविर महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की कि पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ लें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ उनसे भी संपर्क करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप क्षेत्र को लगातार विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की सौगात मिल रही है।

त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में आई भीषण बाढ़ आपदा में जान गंवाने वाले मृतकों के पीड़ित परिजनों को शिविर के दौरान सरकार की ओर से त्वरित आर्थिक संबल प्रदान किया गया है। विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' एवं रीवा की जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए।

चेक वितरण के दौरान पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' ने कहा, "प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरी सरकार और प्रशासन पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। जान के नुकसान की भरपाई तो नहीं की जा सकती, लेकिन पीड़ित परिवारों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा। क्षेत्र के हर प्रभावित व्यक्ति को नियमानुसार पूरा मुआवजा और पुनर्वास की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए है।"

शिविर में एसडीएम त्योंथर राकेश चौरसिया, तहसीदार प्रकाश मिश्र जनपद सीईओ प्रवीण बंसोर बिजली विभाग के डीई आशीष बेन विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, निकायों के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!