Mohan Cabinet Reshuffle: मोहन मंत्रिमंडल फेरबदल, इन मंत्रियों का बाहर होना तय!

Mohan Cabinet Reshuffle: मोहन मंत्रिमंडल फेरबदल, इन मंत्रियों का बाहर होना तय!
Vijay Pal

Mohan Cabinet Reshuffle: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के आगामी मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर एक और बड़ी खबर सूत्रों के हवाले से आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री मोहन यादव की दिल्ली में हुई सीक्रेट मीटिंग के बाद जहां एक तरफ 3 नए चेहरों की एंट्री का रास्ता साफ हुआ है, वहीं दूसरी तरफ वर्तमान कैबिनेट से कुछ कद्दावर और दिग्गज मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने की अंदरूनी खबरें बाहर आ रही हैं।

इन 4 मंत्रियों पर लटकी तलवार

भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों से छनकर आ रही खबरों के मुताबिक, हाईकमान इस बार परफॉर्मेंस और संगठन की नई रणनीति के आधार पर कुछ बड़े और चौंकाने वाले फैसले लेने जा रहा है। संभावित फेरबदल की इस लिस्ट में जिन 4 प्रमुख मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर किए जाने की अटकलें हैं, उनके नाम राजनैतिक गलियारों में तहलका मचा रहे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय: इंदौर अंचल के सबसे कद्दावर नेता और वर्तमान नगरीय प्रशासन मंत्री को संगठन में किसी राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी देकर कैबिनेट से मुक्त किया जा सकता है।

प्रहलाद पटेल: महाकौशल और बुंदेलखंड के कद्दावर लोधी चेहरा और वर्तमान श्रम व पंचायत मंत्री को भी कैबिनेट से बाहर रख सांगठनिक मोर्चे पर तैनात करने के कयास हैं।

दिलीप अहिरवार: राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के कामकाज और क्षेत्रीय समीकरणों को देखते हुए उनकी कुर्सी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

राधा रवींद्र सिंह: महिला चेहरों के समीकरणों में फेरबदल के तहत राधा सिंह को भी मंत्री पद से हटाकर संगठन के काम में लगाए जाने की चर्चाएं तेज हैं।

नरोत्तम, भार्गव और रामेश्वर के नाम तय

एक तरफ जहां 4 बड़े मंत्रियों की विदाई की स्क्रिप्ट तैयार हो रही है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली दरबार में 3 नए मंत्रियों को शामिल करने के फॉर्मूले पर पूर्ण सहमति बन चुकी है। सूत्रों के अनुसार, दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का भाजपा प्रत्याशी के रूप में उतरना तय हो चुका है। रणनीति के तहत उपचुनाव जीतते ही उन्हें सीधे मोहन कैबिनेट में हैवीवेट मंत्रालय सौंपा जाएगा। वही विंध्य-बुंदेलखंड को साधने के लिए सबसे सीनियर विधायक गोपाल भार्गव और भोपाल अंचल से अपनी हिंदूवादी छवि के लिए जाने जाने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा को भी इस नए विस्तार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

उपचुनाव के बाद होगा विस्तार!

राजनैतिक सूत्रों का दावा है कि केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री मोहन यादव इस बड़े फेरबदल को दतिया उपचुनाव के ठीक बाद अमलीजामा पहनाएंगे। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने पेश की गई इस नई रणनीति का मुख्य उद्देश्य आगामी समय के लिए संगठन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करना और सत्ता के अंदर मचे घमासान को समाप्त करना है। बहरहाल, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल जैसे दिग्गजों को कैबिनेट से बाहर किए जाने की इन अटकलों ने प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी है। फिलहाल तीनों मंत्रियों को कैबिनेट से हटाए जाने की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। खबर दिल्ली सूत्रों के हवाले से है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!