Mohan Cabinet Decision: मोहन कैबिनेट का फैसला, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा

Mohan Cabinet Decision: मोहन कैबिनेट का फैसला, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
Vijay Pal

Mohan Cabinet Decision: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में मध्य प्रदेश के विकास और जन-कल्याण से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी है। सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव कर किसानों को बड़ी राहत दी है, वहीं चिकित्सा और शिक्षा क्षेत्र के लिए भी खजाना खोल दिया है।

किसानों को 4 गुना मुआवजा तय

मंत्री शिवाजी पटेल ने बताया कि सरकार ने भूमि अर्जन अधिनियम 2015 के प्रावधानों का पुनः निर्धारण किया है। अब तक भूमि अधिग्रहण पर दोगुना मुआवजा मिलता था, लेकिन कैबिनेट ने फैक्टर-2 का निर्धारण कर दिया है। अब प्रदेश के किसानों को उनकी जमीन के अधिग्रहण पर बाजार मूल्य से चार गुना अधिक मुआवजा मिलेगा।

सिंचाई के लिए 33,000 करोड़ के कार्य स्वीकृत

सरकार ने प्रदेश में 100 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र का लक्ष्य रखा है। कुल 33 हजार करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इंदौर की सिंचाई परियोजना 157 करोड़ से 35 गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा। छिंदवाड़ा सिंचाई परियोजना के बजट में 128 करोड़ की वृद्धि की गई है। वही सड़कों के लिए 25,164 करोड़, ग्रामीण सड़कों के लिए 6,150 करोड़ और पुल निर्माण के लिए 9,950 करोड़ मंजूर किए गए।

'नारी शक्ति वंदन' विशेष सत्र

महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। कक्षा 6वीं और 9वीं के छात्रों के लिए 990 करोड़ का प्रावधान किया गया है। शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए 1,200 करोड़ की राशि तय हुई है।

सीएम केयर योजना का आगाज

मोहन कैबिनेट ने चिकित्सा विभाग के लिए 5,779 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। हर चिकित्सा महाविद्यालय में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं का समावेश किया जाएगा। जिला अस्पतालों में नो प्रॉफिट-नो लॉस आधार पर मरीजों के परिजनों के ठहरने की व्यवस्था होगी। स्वास्थ्य सेवाओं में पीपीपी मॉडल का उपयोग किया जाएगा।

धार्मिक और पर्यावरणीय पहल

नर्मदा उद्गम स्थल के विकास और अतिक्रमण हटाने को लेकर नर्मदा समग्र की बैठक में रणनीति तैयार हुई है। प्रदेश में श्री परशुराम और श्री कृष्ण लोक का निर्माण किया जाएगा। जल गंगा संवर्धन अभियान में मध्य प्रदेश को देश में तीसरा स्थान मिला है। इसके अलावा सरकार के अभियान में 99.9% आवेदनों का सफल निराकरण किया गया है। ओरछा में पीएम श्री सेवा की शुरुआत की गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!