Special News: 'शाह' से 'मोहन' की मुलाकात… MP में सियासी हलचल तेज, क्या है मायने?

Special News: 'शाह' से 'मोहन' की मुलाकात… MP में सियासी हलचल तेज, क्या है मायने?
सुनील बंशीवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात ने मध्यप्रदेश की सियासत में चर्चाओं को तेज कर दिया है। खासतौर पर दतिया उपचुनाव के बाद दोनों नेताओं की यह महत्वपूर्ण मुलाकात कई राजनीतिक मायनों में अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के बीच हुई लंबी बातचीत को लेकर अब प्रदेश की राजनीति में अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। संदेश साफ है कि मोहन पर आलाकमान का भरोसा बरकरार है।

किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश सरकार के कामकाज, आगामी योजनाओं और सरकार की प्राथमिकताओं से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की बात सामने आ रही है। इसके साथ ही सहकारिता मंत्रालय से संबंधित मुद्दे भी बातचीत का प्रमुख हिस्सा रहे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पास सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी भी है, और मध्यप्रदेश सरकार सहकारिता के माध्यम से अपनी योजनाओं तथा उपलब्धियों को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। ऐसे में प्रदेश में सहकारिता से जुड़े कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ।

MP News: मध्यप्रदेश के इस जिले में आई नेपाल जैसी बाढ़… सांसद ने की मुख्यमंत्री से चर्चा

ओरछा में BJP की प्रदेश कार्यसमिति से पहले मुलाकात अहम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अमित शाह की इस मुलाकात को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि 30 और 31 अगस्त को ओरछा में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। ऐसे समय में मुख्यमंत्री की केंद्रीय गृहमंत्री के साथ लंबी बैठक ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है। ओरछा में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठनात्मक रोडमैप और भविष्य की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण मंथन होना है। ऐसे में बैठक से ठीक पहले मुख्यमंत्री और अमित शाह के बीच हुई बातचीत को पार्टी की आगामी रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेतृत्व के प्रमुख नेता से लंबी मुलाकात होती है तो उसमें केवल प्रशासनिक विषय ही नहीं, बल्कि संगठन और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े मुद्दे भी शामिल हो सकते हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अमित शाह की बैठक को लेकर मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दतिया उपचुनाव के नतीजों के बाद यह मुलाकात और भी अहम मानी जा रही है। उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा संगठन और सरकार के स्तर पर राजनीतिक स्थिति की समीक्षा को लेकर भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है।

मध्यप्रदेश के दो कांग्रेस नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी… एमपी कांग्रेस ने दी शुभकामनाएं

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी बढ़े कयास
मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं लगातार तेज हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी नए कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। लेकिन प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व के बीच हुई इस बैठक को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यदि मंत्रिमंडल में बदलाव या विस्तार को लेकर कोई निर्णय होना है, तो आने वाले दिनों में इसकी तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

ओरछा पर टिकी निगाहें
फिलहाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अमित शाह की बैठक के बाद सभी की नजरें ओरछा में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर टिकी हैं। बैठक में संगठन और सरकार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ आगामी राजनीतिक दिशा को लेकर भी महत्वपूर्ण संकेत मिलने की उम्मीद है। जिसके चलते इस मुलाकात का संदेश कार्यसमिति में निकलकर सामने आ सकता है, और उसके बाद अहम बदलाव भी सियासी पटल पर दिखाई दे सकते हैं।

खबर डिजिटल की खबर पर लगी मुहर… 12 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी!

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!