Mohan Cabinet Expansion: मोहन कैबिनेट विस्तार, दिल्ली से मिली हरी झंड़ी! ये बनेंगे मंत्री!

Mohan Cabinet Expansion: मोहन कैबिनेट विस्तार, दिल्ली से मिली हरी झंड़ी! ये बनेंगे मंत्री!
Vijay Pal

Mohan Cabinet Expansion: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार जल्द ही अपनी टीम में नए चेहरों को शामिल करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली में आलाकमान के साथ हुई मैराथन बैठकों के बाद कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चरम पर हैं। सूत्रों की मानें तो नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेश को 4 से 5 नए मंत्री मिल सकते हैं। इस बार भाजपा मध्य प्रदेश में भी "गुजरात फॉर्मूला" लागू करने के मूड में दिख रही है, जिससे कई समीकरण बदल सकते हैं।

चार खाली पदों के लिए मची होड़

वर्तमान में एमपी कैबिनेट में 31 मंत्री हैं, जबकि नियमों के मुताबिक चार पद अभी भी खाली हैं। सरकार की योजना इन पदों को भरकर 2028 के विधानसभा चुनावों से पहले क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को साधने की है। दिल्ली में कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने अटकलों को और हवा दी है। चर्चा है कि कुछ 'नॉन-परफॉर्मिंग' मंत्रियों की छुट्टी कर उन्हें संगठन में भेजा जा सकता है, जबकि कुछ वरिष्ठों को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिल सकती है।

इन नामों पर टिकी हैं सबकी निगाहें

कैबिनेट की नई लिस्ट में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण देखने को मिल सकता है। जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, वे इस प्रकार हैं। 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव अनुभव के आधार पर रेस में सबसे आगे हैं। इंदौर से मालिनी गौड़ और बुरहानपुर से अर्चना चिटनीस के नाम पर विचार संभव है। इस कोटे से बृजेंद्र सिंह यादव को फिर से मौका मिल सकता है। शैलेंद्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, कमलेश शाह और आदिवासी कोटे से कुछ वरिष्ठ विधायकों के नाम भी सुर्खियों में हैं।

निगम-मंडलों में भी महा-लिस्ट तैयार

सिर्फ कैबिनेट ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विभिन्न निगमों, मंडलों और विकास प्राधिकरणों में भी नियुक्तियों का पिटारा खुलने वाला है। विनोद गोटिया और आशुतोष तिवारी जैसे संगठन के पुराने दिग्गजों को अहम पदों से नवाजा जा सकता है। इसके अलावा बड़ी फौज में ले तो रामनिवास रावत, अरविंद भदौरिया, इमरती देवी, कमल पटेल, केपी यादव, ध्रुव नारायण सिंह और आशीष अग्रवाल जैसे नेताओं को भी सत्ता में हिस्सेदारी मिलने की पूरी उम्मीद है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!