मुरैना में आधी रात को खूनी खेल, होटल के संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने बरसाईं दर्जनों गोलियां

मुरैना में आधी रात को खूनी खेल, होटल के संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने बरसाईं दर्जनों गोलियां
Khabar Digital Desk

​मुरैना/ शुभम कुलश्रेष्ठ/ खबर डिजिटल/ शहर में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दबंगों ने एक होटल संचालक के घर को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। करीब 20 से ज्यादा राउंड गोलियां चलने की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा। घटना के पीछे मामूली विवाद बताया जा रहा है, जिसने कुछ ही घंटों में खूनी रंजिश का रूप ले लिया।

​विवाद की जड़: होटल में चप्पल रखने पर टोकना

​घटना की शुरुआत पुराने बस स्टैंड स्थित प्यारे होटल से हुई। यहां खाना खाने आए दो गुटों के बीच शराब के नशे में कहासुनी हो गई। विवाद तब बढ़ा जब एक पक्ष ने दूसरे की टेबल पर चप्पल रख दी और गाली-गलौज करने लगा। होटल संचालक दमनप्रीत सिंह ने जब बीच-बचाव कर उन्हें मर्यादित व्यवहार करने या बाहर जाने को कहा, तो आरोपी भड़क गए। आरोपियों ने दमनप्रीत के साथ भी हाथापाई की, जिसे उस समय मौजूद लोगों ने शांत करा दिया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/morena-electricity-meter-reader-assaulted-by-couple-over-high-bill/

​आधी रात को घर पर हमला

​होटल बंद कर जब दमनप्रीत अपने घर पहुंचे, तो रंजिश खत्म नहीं हुई थी। रात करीब 11:30 बजे आरोपी दीपू तोमर, शिवम उर्फ एक्समार्ट भदौरिया और उनके साथी हथियारों से लैस होकर दमनप्रीत के घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने वहां ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दहशत फैलाने के लिए आरोपी एक बार जाकर दोबारा लौटे और फिर से गोलियां बरसाईं। गोलियों की तड़तड़ाहट से मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग घरों में दुबक गए।

​पुलिस की कार्रवाई

​सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल से खाली खोखे बरामद किए। पुलिस ने पीड़ित दमनप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dewas-swarna-samaj-ugc-protest-news/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!