मुरैना में ​दो पीढ़ी पुराना जमीन का विवाद बना खूनी खेल, रिटायर्ड फौजी ने कारोबारी को घर में घुसकर मारी गोली, हालत नाजुक

मुरैना में ​दो पीढ़ी पुराना जमीन का विवाद बना खूनी खेल, रिटायर्ड फौजी ने कारोबारी को घर में घुसकर मारी गोली, हालत नाजुक
Khabar Digital Desk

मुरैना/ खबर डिजिटल/ जिले में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की टीचर कॉलोनी में एक रिटायर्ड फौजी ने पुरानी रंजिश के चलते सीमेंट कारोबारी कृष्णकांत शुक्ला पर जानलेवा हमला कर दिया। गोलीबारी में घायल व्यापारी की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

​वारदात का तरीका

नाम पुकारा और चला दी गोली, जानकारी के अनुसार, आरोपी हरेंद्र शुक्ला सुबह करीब 5:30 बजे कृष्णकांत के घर पहुंचा। उसने बाहर से व्यापारी का नाम पुकारा। जैसे ही कृष्णकांत ने घर का दरवाजा खोला, आरोपी ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली पसलियों को चीरते हुए पेट में जा धंसी। परिजनों ने बताया कि आरोपी और गोलियां चलाने की फिराक में था, लेकिन हाथापाई के बाद वह मौके से भाग निकला।

​पुरानी रंजिश और जमीन का विवाद

​घायल के परिजनों का आरोप है कि यह हमला दो पीढ़ियों से चले आ रहे जमीन विवाद का परिणाम है। चाचा शिवचरण शुक्ला के मुताबिक, आरोपी के परिवार ने उनकी 15 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। घायल की पत्नी रजनी शुक्ला ने बताया कि उनके पति का सिरमिती गांव में सीमेंट का व्यवसाय है और वह रोज वहीं जाते थे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/government-primary-school-mothar-teacher-shortage-news/

​आरोपी पुलिस हिरासत में

​वारदात के बाद कृष्णकांत को तत्काल ग्वालियर के सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया है। फिलहाल वह आईसीयू में जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रिटायर्ड फौजी हरेंद्र शुक्ला को हिरासत में ले लिया है। एडिशनल एसपी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से खाली खोखा बरामद हुआ है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि हमले के पीछे की मुख्य वजह स्पष्ट हो सके।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-road-accident-piplani-truck-bike-collision-youth-death/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!