MP Urban Bodies: भोपाल समेत 13 नगर निगमों में 108 एल्डरमैन नियुक्त, मीटिंग में उठा सकेंगे जनता के मुद्दे

MP Urban Bodies: भोपाल समेत 13 नगर निगमों में 108 एल्डरमैन नियुक्त, मीटिंग में उठा सकेंगे जनता के मुद्दे
Shiv Sharan

डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल समेत राज्य के 13 नगर निगमों में कुल 108 एल्डरमैन (नामित पार्षद) नियुक्त किए हैं। अब ये एल्डरमैन नगर निगम परिषद की बैठकों में शामिल होकर जनता से जुड़े मुद्दे उठा सकेंगे और विभिन्न विषयों पर चर्चा में भाग ले सकेंगे। हालांकि, उन्हें किसी प्रकार का बजट या वित्तीय अधिकार नहीं दिया जाएगा।

भोपाल नगर निगम में 12 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें मंत्री, सांसद और विधायकों के समर्थकों को भी जगह दी गई है।

एल्डरमैन क्या कर सकेंगे और क्या नहीं?

नगर निगम के जानकारों के अनुसार, एल्डरमैन परिषद की बैठक में सवाल पूछ सकते हैं और किसी भी प्रस्ताव या मुद्दे पर चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, उन्हें विकास कार्यों के लिए अलग से कोई बजट नहीं मिलेगा और न ही वे किसी वित्तीय प्रस्ताव पर खर्च का अधिकार रखेंगे।

भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के अनुसार, एल्डरमैन को बैठक में अपनी बात रखने और जनहित के मुद्दे उठाने का अधिकार होगा, लेकिन उनके लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं है।

भोपाल निगम में बीजेपी की संख्या और बढ़ी

भोपाल नगर निगम में कुल 85 वार्ड हैं। वर्तमान परिषद में बीजेपी के 62 पार्षद, कांग्रेस के 22 पार्षद और एक निर्दलीय पार्षद हैं। अब 12 एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद परिषद में बीजेपी समर्थित सदस्यों की संख्या बढ़कर 74 हो जाएगी।

हालांकि, मौजूदा नगर निगम परिषद का कार्यकाल करीब 13 महीने ही बचा है। अगले साल अगस्त में चुनाव प्रस्तावित हैं और उससे पहले आचार संहिता लागू होने की संभावना है। ऐसे में नए एल्डरमैन के पास सक्रिय रूप से काम करने के लिए लगभग 9 महीने का समय रहेगा।

किसे कितना बजट मिलता है?

नगर निगम में वित्तीय अधिकार केवल निर्वाचित पदाधिकारियों को दिए जाते हैं।

  • पार्षद – 50 लाख रुपये प्रतिवर्ष
  • एमआईसी सदस्य – 1 करोड़ रुपये
  • जोन अध्यक्ष – 10 लाख रुपये
  • निगम अध्यक्ष – 5 करोड़ रुपये
  • महापौर – 10 करोड़ रुपये

एल्डरमैन को इनमें से कोई भी वित्तीय अधिकार या बजट उपलब्ध नहीं कराया जाता।

इन 13 नगर निगमों में हुई नियुक्ति

सरकार ने भोपाल के अलावा उज्जैन, मुरैना, सागर, रीवा, सतना, सिंगरौली, कटनी, छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास और रतलाम नगर निगम में भी एल्डरमैन नियुक्त किए हैं। भोपाल में 12 और अन्य 12 नगर निगमों में 8-8 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। फिलहाल इंदौर नगर निगम में नियुक्ति को होल्ड पर रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/betul-congress-dispute-sukhdev-panse-fir-sc-st-act/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!