उद्योग-निवेश-रोजगार के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रतिबद्ध, 18 जिलों में 21 नए औद्योगिक क्षेत्रों की अधिसूचना हुई जारी

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को देश का प्रमुख निवेश केंद्र बनाने की मुहिम ने अब जमीन पर ठोस रूप लेना शुरू कर दिया है।

उद्योग-निवेश-रोजगार के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रतिबद्ध, 18 जिलों में 21 नए औद्योगिक क्षेत्रों की अधिसूचना हुई जारी
Shiv Sharan

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश में उद्योग-निवेश-रोजगार बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए वे दिन-रात अथक प्रयास कर रहे हैं। उनके ये प्रयास अब धरातल पर भी उतरते दिखाई दे रहे हैं। इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहम घोषणाएं भी की हैं। इन्हीं घोषणाओं के अनुरूप सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 18 जिलों में 21 नए औद्योगिक क्षेत्र अधिसूचित करने की सूचना जारी कर दी है। भोपाल जिले में आरा मशीन कलस्टर के लिए रातीबड़ के अलावा आगरिया छापर में औद्योगिक क्षेत्र अधिसूचित किए गए हैं।

एमएसएमई विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी औद्योगिक एवं निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के 18 जिलों में कुल 412 हेक्टेयर भूमि पर 21 नए औद्योगिक क्षेत्रों को अधिसूचित किए जाने की यह पहल प्रदेश में औद्योगिक अधोसंरचना के विस्तार तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत मार्गदर्शन में एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने, उद्यमियों को उद्योग स्थापना के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एमएसएमई विभाग प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

ये हैं अधिसूचित किए गए औद्योगिक क्षेत्र

मध्यप्रदेश एमएसएमई को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2025 में उल्लेखित प्रावधान अनुसार जो औद्योगिक क्षेत्र अधिसूचित किए गए हैं, उनमें जिला भोपाल में रातीबड़( आरा मशीन कलस्टर) और आगरिया छापर, पन्ना में बड़ा गांव, सीहोर में इच्छावर, देवास में कालूखेड़ी, बुरहानपुर में सातापयरी, सीधी में बाड़ीटोला, धार में रायण और सरदारपुर, रायसेन में समनापुर जागीर, शिवपुरी में बदरवास, खरगोन में डाबरिया, निवाड़ी में निवाड़ी भाटा, नीमच में सगराना, कटनी में टिकरिया, जबलपुर में मोहिनिया, बड़वानी में घटवा, मंदसौर में पानपुर, छतरपुर में धामची, निवाड़ी में बड़ेडी जंगल और बैतूल में उड़दन गुड क्लस्टर शामिल हैं।

स्थानीय संसाधनों-उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन

इन 21 नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से प्रदेश के विभिन्न अंचलों में उद्यमियों को औद्योगिक इकाइयों की स्थापना एवं विस्तार के लिए विकसित भूमि उपलब्ध हो सकेगी। इससे स्थानीय संसाधनों एवं उद्यमशीलता को प्रोत्साहन मिलेगा तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होने के साथ क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। औद्योगिक अधोसंरचना का यह विस्तार प्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा एमएसएमई इकाइयों की स्थापना एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही छोटे एवं नए उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

औद्योगिक विकास को मिल रही नई दिशा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एमएसएमई क्षेत्र के प्रति निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रतिबद्धता प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा प्रदान कर रही है। राज्य शासन का लक्ष्य मध्यप्रदेश को सशक्त औद्योगिक आधारभूत संरचना एवं उद्यमशीलता के माध्यम से देश के प्रमुख एमएसएमई केंद्रों में स्थापित करना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!