BJP News: बीजेपी के त्रिदेव के सामने बड़ी चुनौती... MP BJP में नेताओं के मतभेद करना होंगे खत्म

BJP News: बीजेपी के त्रिदेव के सामने बड़ी चुनौती... MP BJP में नेताओं के मतभेद करना होंगे खत्म
सुनील बंशीवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेदों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पार्टी स्तर पर बैठकों का सिलसिला तेज हो गया है। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी विप्लब कुमार देव, सह प्रभारी रेखा वर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भोपाल पहुंचे। तीनों पदाधिकारियों के दौरे को प्रदेश भाजपा की आगामी गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को कोर ग्रुप की बैठक प्रस्तावित है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में संगठन से जुड़े विषयों के साथ सरकार और संगठन के बीच समन्वय को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

वरिष्ठ नेताओं के बीच तालमेल पर भी नजर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नए संगठन पदाधिकारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा वरिष्ठ नेताओं के बीच सामने आ रही मतभिन्नता को दूर करना शामिल है। रिपोर्ट में यह भी चर्चा है कि नेताओं के बीच मतभेदों की खबरों का असर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग समूहों के रूप में दिखाई देने की बात कही जा रही है। हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच किसी औपचारिक गुटबाजी की पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में सामने आ रही बातें फिलहाल मीडिया रिपोर्टों और राजनीतिक चर्चाओं तक सीमित हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rahul-gandhi-balaghat-visit-october-1-tribal-children-death/

इंदौर के कार्यक्रम के बाद भी हुई थी चर्चा
इंदौर में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन के बाद सामने आई एक टिप्पणी को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा हुई थी। इस घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग तरह के राजनीतिक कयास लगाए गए, लेकिन इसे नेताओं के बीच किसी स्थापित गुटीय टकराव के प्रमाण के तौर पर आधिकारिक रूप से सामने नहीं रखा गया है। ऐसे में अब नए प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी और संगठन महामंत्री के सामने प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय कायम करने की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बुधवार की कोर ग्रुप बैठक को इसी दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

देवास वाली माता को जिला प्रशासन देगा पहली बार गार्ड ऑफ ऑनर… बैनर में माता के फोटो होंगे सबसे बड़े

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!