मप्र भाजपा की नई कार्यकारणी को लेकर मंथन, पूर्व संगठन मंत्रियों की दिखेगी झलक !

मप्र भाजपा की नई कार्यकारणी को लेकर मंथन, पूर्व संगठन मंत्रियों की दिखेगी झलक !
Khabar Digital Desk

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी को लेकर मंथन का दौर जारी है। जिसको लेकर कई बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की चर्चा हो चुकी है। प्रदेश पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा करने के बाद लिस्ट तैयार कर ली है। इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।

खंडेलवाल की कार्यकारिणी का इंतजार हुआ लंबा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाले करीब 90 दिन से ऊपर हो चुके हैं। लेकिन फिर भी अभी तक उनकी टीम तैयार नहीं हो पाई है। वे 2 जुलाई को इस पद पर नियुक्त किए गए थे। हाल में वो वीडी शर्मा की बनाई टीम के साथ काम करने के मजबूर हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में उनकी कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी। वहीं अब माना जा रहा है कि दिवाली तक कभी भी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित हो सकती है।

वीडी शर्मा की टीम के बदले जाएंगे चेहरे
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा 5 साल से ज्यादा वक्त तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। कोरोना काल के कारण उनके कार्यकाल में बढ़ोतरी की गई थी। संगठन के कवायदों के बीच लगातार उनका कार्यकाल बढ़ता रहा, तो वहीं अब उनकी कार्यकारिणी में शामिल कई लोगों को खंडेलवाल की टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। जिसके पीछे कई कारण हैं।

पूर्व पदाधिकारियों को मिली अन्य जिम्मेदारियां
बीजेपी के वीडी शर्मा की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान वर्तमान में सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। ऐसे ही प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा भोपाल से सांसद, संध्या राय भिंड से सांसद, सुमित्रा वाल्मिक, कविता पाटीदार राज्यसभा सांसद, चिंतामणि मालवीय आलोट से विधायक, ललिता यादव छतरपुर से विधायक, प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े सागर से सांसद, आशीष दुबे जबलपुर से सांसद, मनीषा सिंह जयसिंहनगर से विधायक बन चुके हैं। प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा से विधायक, हरिशंकर खटीक जतारा से विधायक और कोषाध्यक्ष अनिल सिंह कालूहेड़ा उज्जैन उत्तर से विधायक बन चुके हैं। जिन्हें अब पूर्व के पदों से मुक्त कर दिया जाएगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/former-minister-kamal-patels-political-retirement-rumours-surface-sons-account-hacked/

पूर्व संगठन मंत्रियों की हो सकती है आमद
वीडी शर्मा के पिछले कार्यकाल के समय मध्यप्रदेश से संभागीय स्तर पर संगठन मंत्रियों का पद खत्म कर दिया गया था। उनको सितंबर 2021 में बीजेपी ने संभागीय संगठन मंत्रियों को हटा दिया था। जिनमें शैलेंद्र बरुआ (जबलपुर और होशंगाबाद), आशुतोष तिवारी (भोपाल और ग्वालियर), जितेंद्र लिटोरिया (उज्जैन), श्याम महाजन (रीवा और शहडोल), जयपाल चावड़ा (इंदौर) और केशव सिंह भदौरिया (सागर और चंबल) शामिल थे। इनमें से केशव भदौरिया को छोड़कर 5 नेताओं को राज्य सरकार ने मंत्री का दर्जा देकर निगम मंडलों और प्राधिकरण में एडजस्ट किया था। अब इनके अनुभव को ध्यान में रखकर आगामी कार्यकारिणी में इनके शामिल होने की अटकले तेज हैं, और ये पार्टी आलाकमान के भी संपर्क में बताए जा रहे हैं।

इस साल संघ का शताब्दी वर्ष
हाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है, ऐसे में आगामी वक्त में संघ पृष्ठभूमि वाले नेताओं को बीजेपी में तरजीह मिलने की पूरी संभावना है। खासकर पार्टी संगठन में इसकी झलक साफ देखी जा सकती है। जिसकी तस्वीर पूर्व में भी दिखाई दी। इसी का नतीजा पूर्व संगठन मंत्रियों को नई जिम्मेदारी के रुप में दिखाई दे सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!