MP Board 5th-8th Result 2026: जारी हुआ 5वीं-8वीं का रिजल्ट, ये बने टॉपर

MP Board 5th-8th Result 2026: जारी हुआ 5वीं-8वीं का रिजल्ट, ये बने टॉपर
Vijay Pal

MP Board 5th-8th Result 2026: मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ने कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने रिजल्ट जारी किया है। जारी रिजल्ट को मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर देखा जा सकता है। आपको बता दें कि पहले यह रिजल्ट बुधवार की सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर जारी किया जाना था, लेकिन अब रिजल्ट को 1 बजकर 30 मिनट पर जारी किया गया है।

शिक्षा मंत्री का बयान

रिजल्ट जारी होने से पहले स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ने बताया कि कक्षा 5वीं का रिजल्ट 95.14% और कक्षा 8वीं का 93.83% रिजल्ट रहा है। पिछली साल की तुलना में बेहतर परिणाम रहा है। सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों ने अच्छा परफॉर्म किया है। सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम निजी स्कूलों से बेहतर है। शहर से अच्छा ग्रामीण स्कूलों के बच्चों का परिणाम रहा। कक्षा 5वीं में 96.19 प्रतिशत छात्राएं और 94.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए है। वही ‎कक्षा 8वी में 94.98 प्रतिशत छात्राएं और 92.74 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए है।

कक्षा 5वीं में शहडोल संभाग और नरसिंहपुर जिला रहे अव्‍वल

घोषित परीक्षा परिणामों में कक्षा 5वीं में टॉप 10 संभाग क्रमशः शहडोल, नर्मदापुरम, इंदौर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा और सागर रहे। वहीं कक्षा 5वीं के परिणामों में टॉप 10 जिले क्रमशः नरसिंहपुर, डिंडोरी, बालाघाट, झाबुआ, अलीराजपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, इंदौर और बडवानी रहे।

कक्षा 8वीं में इंदौर संभाग तथा नरसिंहपुर जिला रहे अव्‍वल

वहीं कक्षा 8वी के परिणामों में टॉप 10 संभाग क्रमशः इंदौर, नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, चंबल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और रीवा रहे। कक्षा 8वी के परिणामों में टॉप 10 जिले क्रमशः नरसिंहपुर, अलीराजपुर, डिंडोरी, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, बडवानी, और मंडला रहे।

कक्षा 5वीं में तीन टॉप जिलों का परिणाम

नरसिंहपुर - 99.70%
बालाघाट - 99.30%
डिंडोरी - 99.29%

कक्षा 8वीं के तीन टॉप जिलों का परिणाम

नरसिंहपुर 99.38%
डिंडोरी 98.74%
बालाघाट 98.71%

ऐसे चेक करें रिजल्ट

वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर जाएं।
जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है उसपर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर डाले और सबमिट बटन पर क्लिक करे।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर सामने होगा।
आप चाहे तो इसे डाउनलोड या उसका प्रिंट भी ले सकते है।

खबर अपडेट हो रही है….

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!