MP Bus Mafia News: बस माफियाओं का आतंक, नियमों की अनदेखी कर, यात्रियों की जान से कर रहें खिलवाड़

MP Bus Mafia News: बस माफियाओं का आतंक, नियमों की अनदेखी कर, यात्रियों की जान से कर रहें खिलवाड़
Khabar Digital Desk

MP Bus Mafia News: देश के कई राज्यों में बस माफियाओं आतंक चल रहा है। अक्सर बस दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन बस मालिकों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। ये बस मालिक बड़ी चालाकी से मोटर व्हीकल एक्ट की सुविधाओं का लाभ उठाकर बच निकलते हैं। और इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है।

यात्रियों का कहना है कि बस संचालक बड़ी दबंगई से यात्रियों के साथ पेश आते हैं। हाल ही में यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में 9 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। ऐसे कई अन्य मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें खटारा बसों के कारण गंभीर हादसे हुए हैं, लेकिन बस संचालकों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती।

इन घटनाओं पर डालें नजर, बस संचालक पर क्या कार्रवाई हुई...?

बस दुर्घटना के कई मामले सामने आते हैं। लेकिन इन घटनाओं पर एक नजर डाले तो जुलाई 2026 में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हुआ था जिसमें 8 यात्रियों की मौत हो गई थी। अगस्त के महीने में लखनऊ से इंदौर जा रही एक बस का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इस बस का रजिस्ट्रेशन नागालैंड का था।

अक्टूबर 2025 में छतरपुर आरटीओ ने 12 संचालकों को नोटिस दिया था। इसके बाद संचालक कौन है बस का संचालन मध्य प्रदेश राज्य के बाहर करना शुरू कर दिया। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन बसों के लिए बुकिंग की जा रही है।

इन हादसों का जिम्मेदार कौन...

मई 2026 के महीने में पता चला था कि, दिल्ली–कानपुर–इंदौर रूट पर यात्री बेसन का उपयोग, कमर्शियल ट्रांसपोर्टेशन के लिए बिल्कुल वैसे किया जा रहा है जैसे ट्रैक किया जाता है। मतलब यात्री बस के परमिट पर माल ढुलाई हो रही थी।

मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर जुलाई 2026 तक छतरपुर पुलिस ने छह महीने में 1,081 ओवरलोड बसों के चालान काटे। सितंबर 2026 में सागर में एक ही नंबर MP10P0603 की दो अलग बसें एक ही दिन जब्त हुईं, डुप्लिकेट नंबर का सीधा संकेत। इंदौर का एक बड़ा ऑपरेटर है। वह भी बिल्कुल ऐसे ही गड़बड़ी वाले काम करके बस ऑपरेट करता है। किसी राज्य से फिटनेस, किसी राज्य से पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, और किसी अन्य राज्य में यात्रियों का परिवहन करता है।

खबर डिजिटल की अपील...आवाज उठाओ, किसी का दीपक बुझने से बचाओ

कुल मिलाकर बात यह है कि मध्य प्रदेश के कुछ शातिर बस ऑपरेटरों ने विभिन्न राज्यों के परिवहन कानून की कमी का अध्ययन कर लिया है और इसका फायदा उठाने लगे हैं। इसके कारण यात्रियों की जान जोखिम में होती है। फेस्टिवल सीजन आ गया है पता नहीं कितने लोगों के साथ क्या होगा।

यदि आप आज अभी, इसी वक्त सोशल मीडिया पर आवाज उठाएंगे, तो शायद ऐसे शातिर बस ऑपरेटरों के खिलाफ सरकार की ओर से कोई कठोर कदम उठाए जाएं और फेस्टिवल सीजन में, दीपावली के मौके पर किसी के घर का दिया बुझने से बच जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!