Mohan Cabinet Expansion: दतिया उपचुनाव के बाद मोहन मंत्रिमंडल में होगा बड़ा बदलाव… कई अफसर भी होंगे इधर-उधर!

Mohan Cabinet Expansion: दतिया उपचुनाव के बाद मोहन मंत्रिमंडल में होगा बड़ा बदलाव… कई अफसर भी होंगे इधर-उधर!
सुनील बंशीवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे सोमवार को सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति और प्रशासन में बड़े बदलावों की संभावनाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अगले एक महीने के भीतर सत्ता और नौकरशाही दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। सबसे अधिक चर्चा मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर है। यदि सभी परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार में यह पहला बड़ा मंत्रिमंडलीय पुनर्गठन होगा। जिसमें उन विधायकों को शामिल किया जा सकता है, जिनके इलाके में पार्टी की स्थिति कमजोर बताई जा रही है।

प्रशासनिक स्तर पर भी फेरबदल की संभावना
सूत्रों के अनुसार केवल मंत्रिमंडल ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में भी नई टीम तैयार की जा सकती है। लंबे समय से इस बदलाव की चर्चा चल रही थी, लेकिन सरकार दतिया उपचुनाव के परिणाम का इंतजार कर रही थी। अब नतीजों के बाद इन संभावित फैसलों पर तेजी से काम होने की संभावना जताई जा रही है। इसमें भी उन अफसरों को तवज्जो मिल सकती है, जोकि आने वाले वक्त में सरकार के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

अगले दो वर्ष सरकार के लिए निर्णायक
प्रदेश सरकार के मौजूदा कार्यकाल के लगभग दो वर्ष शेष हैं। इनमें से भी एक बड़ा हिस्सा सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों और आयोजन में व्यतीत होगा। इसी अवधि में नगरीय निकाय चुनाव भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में सरकार अब पूरी तरह चुनावी रणनीति के अनुरूप काम करने की तैयारी में दिखाई दे रही है। भाजपा पिछले करीब 22 वर्षों से (कमल नाथ सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल को छोड़कर) प्रदेश की सत्ता में है। लंबे शासनकाल के कारण सरकार के सामने कई नई चुनौतियां उभर रही हैं, जिनसे निपटना उसके लिए बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/former-mp-minister-paras-jain-passes-away-bjp-veteran-leader-ujjain/

प्रदर्शन के आधार पर होंगे फैसले
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विपक्ष सरकार को घेरने के लिए हर अवसर का उपयोग करेगा। हाल के छात्र आंदोलनों जैसे मुद्दों के बाद प्रदेश में भी विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मोर्चे सक्रिय हो सकते हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ऐसे मंत्रियों को अधिक जिम्मेदारी देना चाहती है, जिनका प्रदर्शन प्रभावी रहा है। वहीं अपेक्षित परिणाम नहीं देने वाले मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। जिसमें कई वरिष्ठ मंत्रियों का नंबर भी लग सकता है।

प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव संभव
सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि प्रशासनिक ढांचे में भी फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबे समय से पदस्थ कुछ अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा की जा सकती है। ऐसे अधिकारियों को मुख्यधारा से हटाने पर विचार हो सकता है, जिनका कार्य केवल औपचारिक फाइल प्रक्रिया तक सीमित रहा है। मुख्यमंत्री की अपेक्षा है कि अधिकारी जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें और शासन की योजनाओं का प्रभाव जमीनी स्तर तक दिखाई दे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/datia-bypoll-congress-suspends-former-mla-rajendra-bharti/
सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!