MP Cabinet Expansion: मोहन मंत्रिमंडल विस्तार, विधायक रीति पाठक बनेंगी मंत्री! लगी मुहर

MP Cabinet Expansion: मोहन मंत्रिमंडल विस्तार, विधायक रीति पाठक बनेंगी मंत्री! लगी मुहर
Vijay Pal

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मचे घमासान के बीच विंध्य अंचल से एक बड़ी राजनैतिक खबर सामने आ रही है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया और राजनैतिक गलियारों में चल रही उन अटकलों पर आखिरकार पूरी तरह से विराम लग गया है, जिनमें सीधी से भाजपा विधायक और दो बार की पूर्व सांसद रीति पाठक को मंत्री बनाए जाने का दावा किया जा रहा था। इन भ्रामक खबरों पर खुद विधायक रीति पाठक ने आगे आकर जमीनी हकीकत साफ कर दी है।

अफवाहों से कोई संबंध नहीं

रीति पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें मंत्री बनाए जाने को लेकर भ्रामक, मनगढ़ंत और तथ्यहीन खबरें फैलाई जा रही हैं। ऐसी झूठी अफवाहें उड़ाने वालों से उनका दूर-दूर तक कोई विधिक संबंध नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आम जनता और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी किसी भी बिना सिर-पैर की खबरों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए।

पार्टी की समर्पित सिपाही हूं…

अपनी बात को स्पष्ट करते हुए सीधी विधायक ने संगठन के प्रति अपनी वफादारी को एक बार फिर दोहराया है। रीति पाठक ने साफ किया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रादेशिक या केंद्रीय संगठन की ओर से उन्हें मंत्री पद को लेकर ऐसी कोई भी आधिकारिक सूचना या संकेत नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा की एक समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। भविष्य में संगठन उनके लिए जो भी जिम्मेदारी तय करेगा, वे उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पालन करेंगी।

विंध्य की कद्दावर नेता हैं पाठक

राजनैतिक जानकारों का मानना है कि रीति पाठक का कद एमपी बीजेपी में बेहद मजबूत है, यही वजह है कि मंत्रिमंडल विस्तार में उनका नाम बार-बार आ जाता है। रीति पाठक सीधी लोकसभा सीट से लगातार दो बार सांसद रह चुकी हैं। इसके बाद साल 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें सीधी सीट से मैदान में उतारा, जहां वे शानदार जीत दर्ज कर विधायक बनीं। उनके इसी लंबे अनुभव के कारण समय-समय पर उन्हें मोहन कैबिनेट में शामिल करने की मांग उठती रही है।

फिलहाल, मध्य प्रदेश सरकार या भाजपा संगठन की ओर से मंत्रियों की नई सूची को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रीति पाठक के इस खंडन के बाद अब कयासों के बाजार पर कुछ समय के लिए ताला जरूर लग गया है, लेकिन परदे के पीछे की सियासत अभी भी जारी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!