भोपाल: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, सरदार सरोवर विस्थापितों को राहत, सिंचाई और कल्याण योजनाओं को हरी झंडी

भोपाल: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, सरदार सरोवर विस्थापितों को राहत, सिंचाई और कल्याण योजनाओं को हरी झंडी
Khabar Digital Desk

भोपाल/ खबर डिजिटल/ स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में वंदे मातरम् गान के साथ कैबिनेट बैठक शुरू हुई। बैठक में विकास और जनकल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने हैं। जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, वित्त, श्रम, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के एजेंडे पर महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं।

सरदार सरोवर विस्थापितों को राहत

नर्मदा घाटी विकास विभाग के प्रस्ताव के तहत सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित भूखंडों की रजिस्ट्री कराने का निर्णय लिया जाएगा। साथ ही पंजीयन शुल्क और स्टैंप ड्यूटी की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा किए जाने पर भी मुहर लगने की संभावना है। यह फैसला विस्थापित परिवारों को बड़ी राहत देने वाला माना जा रहा है।

सिंचाई परियोजनाओं को हरी झंडी

जल संसाधन विभाग की ओर से धनवाही सूक्ष्म सिंचाई परियोजना और बड़ी सूक्ष्म उद्भावन सिंचाई परियोजना को मंजूरी देने का प्रस्ताव है। इन योजनाओं के लागू होने से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है।

8 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति

वित्त विभाग के प्रस्ताव के अनुसार 500 करोड़ रुपये से कम लागत वाली 8 लोक वित्त पोषित योजनाओं को 16वें केंद्रीय वित्त आयोग की अवधि तक स्वीकृति देने पर विचार होगा। इससे विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal/special-mahashivratri-after-19-years-with-planetary-alignment/

संबल 2.0 और क्षेत्र विकास योजना जारी

श्रम विभाग की मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना को निरंतर जारी रखने पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं विधानसभा क्षेत्र विकास योजना को भी आगे संचालित रखने पर कैबिनेट मुहर लगा सकती है।

पशुपालन और महिला कल्याण पर फोकस

पशुपालन विभाग की योजनाओं को 2031 तक जारी रखने, पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर को 2026 से 2031 तक ब्लॉक ग्रांट देने तथा गौ संवर्धन कार्यक्रमों को निरंतर चलाने पर निर्णय संभावित है। महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत किशोर कल्याण निधि, घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सहायता योजना को 100% राज्य मद से जारी रखने का प्रस्ताव भी एजेंडे में है।
साथ ही समाज कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों के वेतन एवं संविलियन पर न्यायालय के आदेश के अनुरूप निर्णय तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक रोजगार उद्यम योजना को जारी रखने पर भी कैबिनेट विचार करेगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/hitanand-sharma-rss-return-mp-bjp-organization-politics/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!