MP में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द और निगम-मंडल नियुक्तियों की चर्चा तेज: लिस्ट कभी भी आ सकती है

MP में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द और निगम-मंडल नियुक्तियों की चर्चा तेज: लिस्ट कभी भी आ सकती है
Khabar Digital Desk

भोपाल/ सुनील बंशीवाल/ खबर डिजिटल/ MP Cabinet reshuffle news कभी भी आ सकती है। मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार को डेढ़ वर्ष से ज्यादा हो चुका है, लेकिन राजनीतिक नियुक्तियों के इंतजार में नेता टकटकी लगाए बैठे है। उधर, मंत्रिमंडल विस्तार का भी नेताओं को इंतजार है। दरअसल, बीजेपी शासित राज्यों में मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है। खासकर मध्यप्रदेश की सीमा से सटे ये प्रदेश है। तो मध्य प्रदेश में भी इस बात की चर्चा गर्म है कि जल्द मोहन कैबिनेट में फेरबदल होगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की भी हो चुकी नियुक्ति (MP BJP Cabinet Expansion News)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव मंत्रियों के प्रदर्शन के आधार पर मंत्रिमंडल में बदलाव कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इसमें क्षेत्रीय संतुलन साधने के हिसाब कुछ पूर्व मंत्रियों को फिर मौका दिया जा सकता है।

रामनिवास रावत के मंत्रिमंडल से त्याग पत्र देने के बाद मोहन कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 31 मंत्री हैं। नियम के अनुसार 35 मंत्री हो सकते हैं। वहीं मंत्री बनने के लिए कई पूर्व मंत्री सत्ता और संगठन में अपने संपर्कों के माध्यम से प्रयासरत भी हैं। संभावना है कि रिक्त स्थानों की पूर्ति हो सकती है। कुछ मंत्रियों को खराब प्रदर्शन के आधार पर विश्राम भी दिया जा सकता है।

निगम-मंडल में नियुक्तियों की कवायद

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद विधानसभा के मानसून सत्र के बाद राजनीतिक नियुक्तियों की कवायद शुरू हो चुकी थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और भाजपा संगठन महामंत्री हीतानंद शर्मा के बीच कई बार चर्चा हो चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक अब जल्द ही (MP BJP Political Appointment) बेहतर मुहूर्त पर निगम मंडल में नियुक्तियों की लिस्ट जारी हो सकती है। तो यहां भी बता दें कि पड़ोसी बीजेपी शासित राज्य में भी निगम मंडल की लिस्ट आए काफी वक्त हो चुका है। इसके चलते मध्य प्रदेश बीजेपी पर भी दबाव बढ़ चुका है। सूत्र बताते हैं कि इसमें कुछ पूर्व विधायकों को समायोजित भी किया जाएगा। अभी जिनके पास कोई काम नहीं है।

तो अब जान लीजिये मोहन कैबिनेट में मंत्री बनने के लिए कौनसे नेता लाईन में है…

गोपाल भार्गवः नौ बार के विधायक। उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सरकार में लगातार मंत्री रहे। बुंदेलखंड के कद्दावर नेता।

भूपेंद्र सिंहः एक बार के सांसद और पांच बार के विधायक। शिवराज सरकार में लगातार आठ वर्ष मंत्री रहे। बुंदेलखंड क्षेत्र में पकड़।

जयंत मलैयाः बुंदेलखंड क्षेत्र से आते हैं। आठ बार के विधायक। सुंदरलाल पटवा से लेकर शिवराज सरकार तक में मंत्री रहे। वित्त, वाणिज्यिक कर और जल संसाधन विभाग में काम करने का लंबा अनुभव।

ब्रजेंद्र प्रताप सिंहः पांच बार के विधायक। दो बार मंत्री रह चुके हैं।

हरिशंकर खटीकः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रहने के साथ संगठन में काम कर चुके हैं। चार बार के विधायक। शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे।

रमेश मेंदोला : रिकार्डतोड़ वोटों से जीत दर्ज करने वाले विधायक। ब्राह्मण चेहरा। चार बार से इंदौर की विधानसभा 2 से विधायक

महेंद्र हार्डिया : इंदौर की विधानसभा 5 से 5 बार के विधायक। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री। ओबीसी चेहरे के रुप में एक नेता।

उनके अलावा कांग्रेस से भाजपा में आए छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से विधायक कमलेश शाह भी प्रतीक्षारत हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!