MP Cabinet Reshuffle List: मोहन सरकार में बड़ा फेरबदल तय? कई मंत्रियों की छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री, देखें नाम

मध्य प्रदेश में मानसून सत्र के बाद बड़े कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं तेज हैं. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल में कई अहम बदलाव कर सकते हैं. सभी की नजरें मानसून सत्र के बाद होने वाले संभावित फैसलों पर टिकी हैं, क्योंकि यह फेरबदल प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण और नई चर्चाओं को जन्म दे सकता है.

MP Cabinet Reshuffle List: मोहन सरकार में बड़ा फेरबदल तय? कई मंत्रियों की छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री, देखें नाम
डॉ आशा शर्मा

मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मानसून सत्र के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं. राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि यह सिर्फ कैबिनेट में बदलाव नहीं होगा, बल्कि भाजपा की 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति का अहम हिस्सा साबित हो सकता है. सत्ता और संगठन दोनों स्तरों पर इसे लेकर लगातार मंथन चल रहा है.

प्रदर्शन और संगठन की रिपोर्ट बनेगी आधार

सूत्रों की मानें तो सरकार कुछ मौजूदा मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर सकती है. वहीं कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है. संभावित फेरबदल में मंत्रियों के प्रदर्शन, संगठन की फीडबैक रिपोर्ट, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सामाजिक समीकरणों को अहम आधार माना जा रहा है. पार्टी नेतृत्व उन क्षेत्रों और वर्गों को भी साधने की कोशिश में है, जहां राजनीतिक रूप से और मजबूत होने की जरूरत महसूस की जा रही है.

महिला नेतृत्व और बुंदेलखंड पर विशेष नजर

भाजपा आगामी चुनावों को देखते हुए महिला नेतृत्व को ज्यादा अवसर देने के मूड में दिखाई दे रही है. इसी वजह से रीति पाठक, मालिनी गौड़ और अर्चना चिटनीस जैसे नाम चर्चाओं में बने हुए हैं. इसके साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र को भी राजनीतिक तौर पर साधने की तैयारी चल रही है. सागर, दमोह, पन्ना और टीकमगढ़ जैसे जिलों को बेहतर प्रतिनिधित्व देने पर विचार किया जा सकता है.

OBC वोट बैंक को मजबूत करने की कवायद

प्रदेश की राजनीति में ओबीसी वर्ग का प्रभाव काफी अहम माना जाता है. ऐसे में भाजपा इस वर्ग में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए कैबिनेट फेरबदल का इस्तेमाल कर सकती है. पार्टी की रणनीति सामाजिक संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आगामी चुनावों के लिए मजबूत राजनीतिक संदेश देने की भी है.

कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन पर उठ रहे सवाल

संगठन स्तर पर कुछ मंत्रियों के कामकाज को लेकर चर्चा लगातार जारी है. वरिष्ठ मंत्री विजय शाह का नाम विवादों की वजह से सुर्खियों में रहा है. वहीं दिलीप अहिरवार, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह और एदल सिंह कंषाना के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि कुछ मंत्रियों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों ने पार्टी नेतृत्व का ध्यान खींचा है.

बड़े नेताओं के विभागों में भी हो सकता है बदलाव

संभावित फेरबदल सिर्फ नए चेहरों तक सीमित नहीं रह सकता. सरकार के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है. प्रहलाद पटेल को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलने की चर्चा है, जबकि कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट के विभागों में पुनर्गठन को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं.

संपतिया उइके को लेकर भी चर्चा तेज

राजनीतिक हलकों में मंत्री संपतिया उइके का नाम भी चर्चा में है. कहा जा रहा है कि उनके विभाग और कामकाज को लेकर कुछ शिकायतें संगठन तक पहुंची हैं. हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन संभावित फेरबदल की चर्चाओं में उनका नाम लगातार शामिल है.

2028 चुनाव की तैयारी का अहम कदम

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कैबिनेट फेरबदल सिर्फ प्रशासनिक बदलाव नहीं होगा. इसके जरिए भाजपा 2028 विधानसभा चुनाव की मजबूत नींव रखने की कोशिश कर सकती है. पार्टी एक ओर नए और युवा चेहरों को मौका देना चाहती है, तो दूसरी ओर क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाकर अपने चुनावी समीकरण मजबूत करने की तैयारी में है. अब

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!