MP Coaching: लखनऊ हादसे के बाद MP में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती, इंदौर में 23 संस्थान सील 

MP Coaching: लखनऊ हादसे के बाद MP में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती, इंदौर में 23 संस्थान सील 
Shiv Sharan

भोपाल।  लखनऊ में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद मध्य प्रदेश में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है। कई शहरों में कोचिंग संस्थानों की फायर सेफ्टी और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

इंदौर में 23 संस्थानों पर कार्रवाई

इंदौर में मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले 23 संस्थानों को सील कर दिया गया।

इनमें 18 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी शामिल हैं, जबकि 5 अन्य संस्थान होटल, रेस्टोरेंट और ऑफिस से जुड़े हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे भी जारी रहेगी।

भोपाल में बेसमेंट और इमरजेंसी गेट की जांच

राजधानी भोपाल में फायर विभाग की टीम ने कई कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने बेसमेंट, इमरजेंसी एग्जिट, वेंटिलेशन और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की।

जांच के दौरान कई संस्थानों में वेंटिलेशन की कमी पाई गई। कुछ जगहों पर इमरजेंसी एग्जिट गेट भी सुरक्षा मानकों के अनुसार नहीं मिले। अधिकारियों ने संबंधित संस्थानों को सुधार के निर्देश दिए हैं।

ग्वालियर में 1050 में से केवल 4 संस्थानों के पास वैध NOC

ग्वालियर में चल रहे 1050 से ज्यादा कोचिंग संस्थानों की स्थिति भी चिंताजनक सामने आई है। जांच में पता चला कि केवल 4 संस्थानों के पास ही वैध फायर एनओसी और जरूरी सुरक्षा इंतजाम मौजूद हैं।

प्रशासन अब ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, जिनके पास सुरक्षा संबंधी जरूरी दस्तावेज और व्यवस्थाएं नहीं हैं।

शिवपुरी में 12 कोचिंग सेंटर अस्थायी रूप से सील

शिवपुरी में भी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 12 कोचिंग संस्थानों को अस्थायी रूप से सील कर दिया है। इन संस्थानों में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले और कई जगह फायर एनओसी भी नहीं थी। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद ही इन संस्थानों को दोबारा संचालन की अनुमति दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ifs-officers-transferred-in-mp/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!