किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रदेशव्यापी चक्काजाम आंदोलन

किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रदेशव्यापी चक्काजाम आंदोलन
Shiv Sharan

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों के साथ हो रहे अन्याय, समर्थन मूल्य पर खरीदी, फसलों के उचित दाम एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आज मुंबई–आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एन.एच.–3) सहित प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर चक्काजाम आंदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रभावी रूप से संपन्न हुआ, जिसमें लाखों किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह आंदोलन प्रदेश के लगभग 747 किलोमीटर क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी, सांसदगण, विधायकगण, विधानसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सहभागिता की।

मुरैना में सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह एवं विधायक हेमंत कटारे उपस्थित रहे।

ग्वालियर में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, सह प्रभारी संजना जाटव सहित संभाग के विधायकगण आंदोलन में शामिल हुए।

शिवपुरी में पूर्व मंत्री के.पी. सिंह एवं प्रदेश महासचिव यादवेन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

गुना में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने आंदोलन का नेतृत्व किया।

mp congress protest news
mp congress protest news

शाजापुर में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त , cwc सदस्य मीनाक्षी नटराजन, विधायक महेश परमार,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह उपस्थित रहे।

इंदौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश सहप्रभारी उषा नायडू आंदोलन में शामिल हुए।

खलघाट में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश सहप्रभारी रणविजय सिंह लोचव, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, सचिन यादव एवं संभाग के विधायकगण उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के मद में चूर होकर किसानों की आवाज को कुचलना चाहती है, लेकिन अब प्रदेश का किसान जाग चुका है और अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए सड़क पर उतर आया है। उन्होंने कहा कि अब न तो सरकार किसानों को दबा सकती है और न ही सरकारी तंत्र किसानों की आवाज को रोक सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2023 में किसानों से की गई “मोदी गारंटी” आज तक पूरी नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का वादा कहां गया? सरकार केवल सीमित मात्रा में गेहूं खरीद रही है और किसानों को अपनी उपज खुले बाजार में कम दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।

mp protest
mp protest

उन्होंने कहा कि 3100 रुपए धान और 6000 रुपए सोयाबीन का वादा भी किसानों के साथ छल साबित हुआ है। भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के दावे कर रही है, जबकि प्रदेश का अधिकांश किसान कर्ज में डूबा हुआ है।

जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ने तीन वर्षों तक सरकार को वादे पूरे करने का समय दिया, लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। अब किसान के बेटे सड़क सत्याग्रह के माध्यम से सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की आवाज उठाने पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, तो कांग्रेस कार्यकर्ता जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसानों की मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा। कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव एवं तालाबंदी भी की जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश का किसान अपनी फसल सड़क पर फेंकने को मजबूर है, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद में सो रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को केवल पश्चिम बंगाल की राजनीति करनी है, तो मुख्यमंत्री वहीं चले जाएं। मध्य प्रदेश के किसानों की समस्याओं से सरकार का कोई सरोकार दिखाई नहीं देता।

श्री सिंघार ने कहा कि किसान सब देख रहा है और यदि सरकार किसानों को रुलाएगी, तो किसान भी सरकार को जवाब देना जानता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूरी भाजपा “झालमुड़ी खाने” में व्यस्त है, लेकिन किसानों का गेहूं और सोयाबीन दिखाई नहीं दे रहा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!