MP कांग्रेस ने गेहूं खरीदी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- किसानों के साथ धोखा कर रही सरकार

MP कांग्रेस ने गेहूं खरीदी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- किसानों के साथ धोखा कर रही सरकार
Khabar Digital Admin

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने, गेहूं खरीदी व्यवस्था को अव्यवस्थित बनाने तथा किसानों को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मोहन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुणाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गेहूं खरीदी को लेकर झूठे दावे कर रही है। सरकार एक ओर 95 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का आंकड़ा पेश कर रही है, जबकि दूसरी ओर प्रदेश में अभी भी लगभग 160 लाख मीट्रिक टन गेहूं किसानों के पास मौजूद है। इससे स्पष्ट है कि लाखों किसानों का गेहूं अब भी खरीदी केंद्रों तक नहीं पहुंच पाया है।

किसान स्लॉट बुकिंग के लिए परेशान

कुणाल चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से वादा किया था कि किसानों का “एक-एक दाना” गेहूं खरीदा जाएगा, लेकिन जमीनी स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। किसान लगातार स्लॉट बुकिंग के लिए परेशान हैं और प्रदेश के लगभग 50 प्रतिशत किसान अब भी स्लॉट मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

कुणाल चौधरी ने सरकार की ऑनलाइन खरीदी व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पूरी व्यवस्था को इतना ऑनलाइन कर दिया है कि “किसान लाइन में खड़ा-खड़ा ऑफलाइन हो रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्रों पर लगातार सर्वर डाउन होने की शिकायतें आ रही हैं, जिससे किसानों को घंटों धूप में खड़े रहना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन वास्तविकता यह है कि 30 मई तक स्लॉट बुकिंग रखने के बजाय सरकार ने तारीख घटाकर 28 मई कर दी। यह किसानों के साथ खुला अन्याय और छलावा है।

किसान खरीदी केंद्रों पर घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच किसान परेशान हैं। गांवों में लगातार बिजली कटौती हो रही है। रात के समय घंटों बिजली बंद रहने से ग्रामीण जनता और किसान दोनों त्रस्त हैं। एक तरफ सरकार लोगों को धूप में बाहर नहीं निकलने की एडवाइजरी जारी करती है, वहीं दूसरी तरफ किसान खरीदी केंद्रों पर घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने किसानों को दोहरी मार दी है। जब किसान अपनी सोयाबीन बेचने जाता है, तब उसे उचित मूल्य नहीं मिलता, लेकिन जब वही किसान बाजार से सोयाबीन खरीदने जाता है, तब कीमतें बढ़ा दी जाती हैं। यह सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

चौधरी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ईरान भारत को सस्ता तेल देने के लिए तैयार था, लेकिन केंद्र सरकार ने अमेरिका के दबाव में तेल खरीदना बंद कर दिया, जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता पर पड़ा है।

100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का दावा

उन्होंने कहा कि यदि सरकार 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का दावा भी कर रही है, तब भी यह किसानों पर कोई एहसान नहीं है। सरकार का दायित्व है कि वह किसानों की पूरी उपज खरीदे और उन्हें समय पर भुगतान दे। आज स्थिति यह है कि किसान परेशान, हताश और व्यवस्था से पीड़ित है।

चौधरी ने मांग की कि प्रदेश सरकार तत्काल गेहूं खरीदी की अवधि बढ़ाए, सभी किसानों को तत्काल स्लॉट उपलब्ध कराए, सर्वर और ऑनलाइन व्यवस्था को सुचारू बनाए, खरीदी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए तथा किसानों की फसल का पूरा समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हक की लड़ाई लगातार सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी और भाजपा सरकार के किसान विरोधी चेहरे को जनता के सामने उजागर करती रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!