MP Congress: MP कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Vijay Pal

Naresh Gianchandani resigns: मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के उठापटक के बीच कांग्रेस को राजधानी भोपाल में एक बड़ा झटका लगा है। भोपाल की हाई-प्रोफाइल हुजूर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ज्ञानचंदानी ने अपना त्यागपत्र मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दिया है। उनके इस अचानक उठाए गए कदम से भोपाल से लेकर दिल्ली तक के राजनैतिक गलियारों में नई चर्चाओं और कयासों का दौर शुरू हो गया है।

37 वर्षों की तपस्या का अंत

बता दें कि नरेश ज्ञानचंदानी कोई नए नेता नहीं हैं, बल्कि वे पिछले 37 वर्षों से लगातार कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय थे। वे भोपाल संभाग सिंधी समाज और हुजूर अंचल में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं। अपने इस्तीफे में दर्द बयां करते हुए ज्ञानचंदानी ने कहा कि उन्होंने अपने करीब चार दशक के राजनैतिक जीवन में हमेशा पार्टी हित और संगठन को ही सर्वोपरि रखा। उन्होंने कभी भी किसी पद की मांग नहीं की, बल्कि एक सिपाही की तरह हमेशा पार्टी के लिए काम किया।

नामांकन के आखिरी दिन इस्तीफा

राजनैतिक जानकारों का कहना है कि नरेश ज्ञानचंदानी का यह इस्तीफा कांग्रेस के लिए बेहद गलत समय पर आया है। दो दिन पहले भोपाल में राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के पक्ष में बुलाई गई कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक से पहले नरेश ज्ञानचंदानी के तीखे तेवर देखने को मिले थे। ज्ञानचंदानी ने सोशल मीडिया पर नटराजन की उम्मीदवारी को लेकर कटाक्ष किया था।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!