MP Faceless Registry: रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव, अब किसी भी जिले का सब-रजिस्ट्रार करेगा रजिस्ट्री, नहीं आयेगी ये दिक्कत

MP Faceless Registry: रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव, अब किसी भी जिले का सब-रजिस्ट्रार करेगा रजिस्ट्री, नहीं आयेगी ये दिक्कत
Shiv Sharan

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने फेसलेस रजिस्ट्री को और आसान और बेहतर बनाने के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रदेश का कोई भी सब-रजिस्ट्रार किसी भी जिले की फेसलेस रजिस्ट्री या फिर दूसरे ऑनलाइन दस्तावेजों का पंजीयन कर सकेगा। सरकार का कहना है कि इससे पेंडिंग केस में कमी आएगी और लोगों को जल्दी सेवा मिलेगी।

दूसरे जिले का अधिकारी भी करेगा रजिस्ट्री

रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 की धारा-6 में संशोधन के बाद सब-रजिस्ट्रार के अधिकार पूरे प्रदेश तक बढ़ा दिए गए हैं। अगर किसी जिले में काम ज्यादा होगा और दूसरे जिले में कम, तो दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध सब-रजिस्ट्रार को भेजे जा सकेंगे। यह व्यवस्था केवल फेसलेस रजिस्ट्री और अन्य ऑनलाइन दस्तावेजों पर लागू होगी।

75 तरह के दस्तावेज घर बैठे होंगे रजिस्टर्ड

सरकार के अनुसार फरवरी 2026 में शुरू हुई साइबर सब-रजिस्ट्रार व्यवस्था के जरिए अब तक 10 हजार से ज्यादा दस्तावेजों का पंजीयन हो चुका है। अब लीज, पट्टा, प्रॉपर्टी एग्रीमेंट, शपथ-पत्र, वसीयत, तलाक विलेख, बैंक गारंटी, विक्रय प्रमाण-पत्र समेत 75 तरह के दस्तावेज फेसलेस तरीके से रजिस्टर्ड कराए जा सकेंगे। देश या विदेश में बैठकर भी यह सुविधा ली जा सकेगी।

आम लोगों को क्या फायदा होगा?

  • रजिस्ट्री पहले की तुलना में जल्दी पूरी होगी।
  • लंबित मामलों और इंतजार का समय कम होगा।
  • बार-बार रजिस्ट्री कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • किसी भी जिले का उपलब्ध सब-रजिस्ट्रार ऑनलाइन दस्तावेजों का पंजीयन कर सकेगा।
  • देश या विदेश में बैठकर भी फेसलेस रजिस्ट्री कराई जा सकेगी।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया अधिक आसान और पारदर्शी बनेगी।

वीडियो और AI से होगी पहचान की जांच

फेसलेस रजिस्ट्री के लिए आधार नंबर देना जरूरी होगा। प्रक्रिया के दौरान AI आधारित वीडियो वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके साथ वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र का मिलान होगा। ई-केवाईसी और ई-साइन पूरा होने के बाद पक्षकारों को यह भी घोषित करना होगा कि वे बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से दस्तावेज का पंजीयन करा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-panchayat-election-2027-evm-voting-first-time-preparation-started/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!