मध्यप्रदेश की सरकार होली पर लेने वाली है फिर लोन… 4700 करोड़ रुपये का फिर बढ़ेगा बोझ

मध्यप्रदेश की सरकार होली पर लेने वाली है फिर लोन… 4700 करोड़ रुपये का फिर बढ़ेगा बोझ
Khabar Digital Desk

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है, होली यानी 4 मार्च को तीन चरणों में 4700 करोड़ का कर्ज लिया जाएगा, सरकार यह कर्ज 9 साल से लेकर 23 वर्ष तक के लिए लेने वाली है। बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार ने तीसरा अनुपूरक पेश किया था, हालांकि इसके बाद भी राज्य सरकार को खुले बाजार से कर्ज लेना पड़ रहा है। जिसके चलते एक बार फिर आर्थिक बोझ बढ़ने वाला है, लेकिन सरकार का दावा है कि इससे प्रदेश की व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सरकार तीन चरणों में लेगी कर्ज
मध्यप्रदेश सरकार तीन चरणों में 4700 करोड़ रुपये का बजट तीन चरणों में लेगी। पहले चरण में सरकार 9 सालों के लिए 1800 करोड़ का कर्ज लिया जाएगा, इस कर्ज का सरकार 4 मार्च 2035 को चुकाने वाली है, यानी समय सीमा 9 साल के लिए होगी। दूसरे चरण में सरकार 1600 करोड़ का लेगी, यह कर्ज भी 4 मार्च को लिया जाएगा। इस कर्ज को सरकार 13 सालों में चुकाने वाली है। जिसको लौटाने ने की समयसीमा 2039 तय की गई है। तीसरे चरण में सरकार1300 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है, यह कर्ज सरकार 15 सालों के लिए ले रही है. सरकार 4 मार्च 2041 तक चुकाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-cm-mohan-yadav-declares-shatak-movie-tax-free/

साल 2026 का कुल कर्ज
मध्यप्रदेश सरकार ने 6 जनवरी को 4 हजार करोड़ का कर्ज लिया, जोकि चार अलग-अलग चरणों था, इसके अलावा 20 जनवरी को राज्य सरकार ने 5 हजार करोड़ का कर्ज लिया, 27 जनवरी को राज्य सरकार ने 6 हजार करोड़ का कर्ज लिया था, और 3 फरवरी को राज्य सरकार द्वारा 5200 करोड़ का कर्ज लिया, यह कर्ज भी सरकार द्वारा 17 से 22 सालों के लिए लिया गया, 10 फरवरी को राज्य सरकार ने 5 हजार करोड़ का कर्ज लिया था, इसी तरह 17 फरवरी को भी सरकार ने 5600 करोड़ का कर्ज लिया, जबकि राज्य सरकार द्वारा बजट 18 फरवरी को पेश किया गया।

मध्यप्रदेश सरकार पर बढ़ रहा लगातार कर्ज
राज्य सरकार पर बढ़ते कर्ज का आंकड़ा 31 मार्च 2025 की स्थिति में बढ़कर 4 लाख 21 हजार 740 करोड़ पहुंच गया है। यह कर्ज सरकार द्वारा बाजार से लोन के रूप में, वित्तीय संस्थाओं, केन्द्र सरकार समेत अन्य संस्थाओं से लिया, जिसके चलते फरवरी 2026 तक की स्थिति में राज्य पर कर्ज बढ़कर करीबन 4.90 लाख करोड़ का पहुंच चुका है, जो प्रदेश के मौजूदा बजट से भी ज्यादा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-police-holi-cyber-fraud-advisory-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!