MP Bus Service: मध्य प्रदेश में 40 नए लंबे बस रूट तय, जल्द शुरू होगी सरकारी बस सेवा

MP Bus Service: मध्य प्रदेश में 40 नए लंबे बस रूट तय, जल्द शुरू होगी सरकारी बस सेवा
Shiv Sharan

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवा को फिर से मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 40 प्रमुख लंबे इंटरसिटी बस रूट तय कर दिए हैं। इन मार्गों पर सरकारी बसों का संचालन शुरू करने से पहले सरकार ने राज्य सड़क परिवहन योजना का ड्राफ्ट जारी कर 30 दिन के भीतर लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। तय प्रक्रिया पूरी होने के बाद बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

नई बस सेवा में यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक टिकट (ई-टिकट) की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सभी बसों में जीपीएस आधारित ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इससे बस की लोकेशन हर 10 सेकेंड में अपडेट होकर वेबसाइट पर दिखाई देगी, जिससे यात्री बस की स्थिति आसानी से देख सकेंगे।

ज्यादा ट्रैफिक वाले रूट पर चलेंगी अधिक बसें

परिवहन विभाग के अनुसार जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां जरूरत के अनुसार ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और नियमित बस सेवा उपलब्ध होगी।

पीपीपी मॉडल पर होगा बसों का संचालन

सरकार ने बताया है कि इन बसों का संचालन मध्य प्रदेश यात्री बस परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के माध्यम से किया जाएगा। बसों के परमिट राज्य परिवहन उपक्रम के नाम पर जारी होंगे। वहीं निजी बस संचालकों के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत समझौते किए जाएंगे। योजना लागू होने के सात दिन बाद बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।

प्रदेश के कई बड़े शहरों को जोड़ेगी नई सेवा

नई योजना के तहत इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, धार, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, देवास, सीहोर और नरसिंहपुर सहित प्रदेश के कई जिलों को जोड़ने वाले 40 प्रमुख इंटरसिटी रूट तय किए गए हैं।

23 से 70 सीट तक की बसें चलेंगी

योजना के तहत सामान्य रूटों पर 23 से 34 सीटों वाली मिडी बसें चलाई जाएंगी। इनमें साधारण, सेमी डीलक्स और डीलक्स श्रेणी की बसें शामिल होंगी। वहीं बड़े इंटरसिटी रूटों पर 35 से 70 सीटों वाली स्टैंडर्ड बसें संचालित होंगी, जिनमें एसी डीलक्स, एसी लग्जरी और एसी सुपर लग्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/major-appointments-in-mp-bjp-khandelwal-releases-list/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!