घरेलू गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने सरकार का बड़ा फैसला, कमर्शियल सिलेंडर पर रोक

घरेलू गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने सरकार का बड़ा फैसला, कमर्शियल सिलेंडर पर रोक
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- भोपाल प्रदेश में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विभाग के आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर वाणिज्यिक श्रेणी के एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।जारी पत्र में बताया गया है कि वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण एलपीजी के आयात में कुछ रुकावटें आई हैं, जिसे देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को निर्देश दिया है कि फिलहाल एलपीजी की आपूर्ति और विपणन को घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाए।इसी के तहत ऑयल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित गैस उपलब्ध कराने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही गैस रिफिल की बुकिंग स्वीकार की जा रही है, ताकि कालाबाजारी और अफरा-तफरी की स्थिति न बने और उपभोक्ताओं को समान रूप से गैस उपलब्ध हो सके।सरकार ने स्पष्ट किया है कि अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर फिलहाल अन्य किसी भी वाणिज्यिक उपभोक्ता जैसे होटल, मॉल, फैक्ट्री या बड़े औद्योगिक संस्थानों को कमर्शियल एलपीजी (बल्क और पैक्ड) की सप्लाई नहीं की जाएगी।इस संबंध में कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि जिला प्रशासन, खाद्य विभाग और ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों के स्टॉक की समीक्षा करें। साथ ही बड़े वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें वैकल्पिक ईंधन स्रोतों के उपयोग की सलाह दी जाए।इसके अलावा प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी की स्थिति न बने, और पूरे मामले पर लगातार निगरानी रखी जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!