MP Government Job Rule: 2 से ज्यादा बच्चे वालों को सरकारी नौकरी पर रोक के नियम पर सस्पेंस

MP Government Job Rule: 2 से ज्यादा बच्चे वालों को सरकारी नौकरी पर रोक के नियम पर सस्पेंस
Shiv Sharan

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से ज्यादा संतान होने पर सरकारी नौकरी से जुड़े करीब 25 साल पुराने नियम को खत्म करने की प्रक्रिया फिलहाल आगे नहीं बढ़ पा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस प्रतिबंध को हटाने के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) अब तक संशोधित प्रस्ताव कैबिनेट के सामने नहीं रख सका है। 

वरिष्ठ सचिव समिति में प्रस्ताव पर नहीं बनी सहमति

मंत्रालय सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यकाल में सीनियर सचिव समिति की बैठक में इस नियम को खत्म करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। बताया गया कि समिति के सदस्यों ने प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी। इसके चलते मामला आगे कैबिनेट तक नहीं पहुंच सका।

कर्मचारी संगठन कर रहे नियम हटाने की मांग

दो से अधिक संतान होने पर सरकारी नौकरी में रोक लगाने वाले नियम का कर्मचारी संगठन लगातार विरोध करते रहे हैं। राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री नियम हटाने की बात स्पष्ट रूप से कह चुके हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर इस पर आगे कार्रवाई नहीं हो रही है।

2001 में लागू हुआ था नियम

मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान को लेकर यह प्रावधान वर्ष 2001 में लागू किया गया था। इसके तहत 26 जनवरी 2001 या उसके बाद दो से अधिक जीवित संतान वाले उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी की सीधी भर्ती और विभागीय नियुक्ति के लिए अपात्र माना गया था। इसके अलावा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में भी दो से अधिक बच्चों को कदाचार से जुड़े प्रावधान में शामिल किया गया था। अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद नियम खत्म करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से इस मामले में सरकार और ब्यूरोक्रेसी के बीच मतभेद को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

CM ने जताई थी आपत्ति

6 जून 2026 को जारी किए गए GAD के प्रस्तावित ड्राफ्ट में दो से अधिक संतान वाले उम्मीदवारों पर लगी रोक को बरकरार रखा गया था। ड्राफ्ट के अनुसार, जिस उम्मीदवार की दो से अधिक संतान हैं और इनमें से किसी एक का जन्म 26 जनवरी 2001 या उसके बाद हुआ है, वह सरकारी नौकरी के लिए पात्र नहीं माना जाता। मुख्यमंत्री ने इस प्रावधान को हटाने के निर्देश दिए थे और ड्राफ्ट को पोर्टल से हटाकर संशोधित प्रारूप जारी करने को कहा था। हालांकि अब तक इस संबंध में नया नियम या आदेश जारी नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-forest-staff-fir-arrest-shooting-duty-new-rules-magisterial-inquiry/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!