MP Government Loan: मोहन सरकार फिर लेगी 2800 करोड़ का कर्ज, वित्त वर्ष में कुल उधारी 9200 करोड़ पहुंची

MP Government Loan: मोहन सरकार फिर लेगी 2800 करोड़ का कर्ज, वित्त वर्ष में कुल उधारी 9200 करोड़ पहुंची
Shiv Sharan

भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार वित्त वर्ष 2026-27 में एक बार फिर बाजार से बड़ा कर्ज लेने जा रही है। राज्य सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के माध्यम से 2800 करोड़ रुपए की राशि दो अलग-अलग किस्तों में जुटाएगी। इस नई उधारी के साथ चालू वित्त वर्ष में सरकार द्वारा लिए गए कुल कर्ज का आंकड़ा 9200 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।

दो चरणों में जुटाई जाएगी राशि

वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, मध्यप्रदेश राज्य विकास ऋण के तहत 1600 करोड़ और 1200 करोड़ रुपए के बॉन्ड जारी किए जाएंगे। पहली किस्त 1600 करोड़ रुपए की होगी, जिस पर 7.64 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर निर्धारित की गई है। वहीं 1200 करोड़ रुपए के दूसरे ऋण पर 7.83 प्रतिशत ब्याज देना होगा। दोनों ऋणों की सिक्योरिटी नीलामी RBI के जरिए कराई जाएगी और भुगतान प्रक्रिया 27 मई 2026 तक पूरी की जाएगी।

2034 और 2048 तक चुकाना होगा कर्ज

सरकार का पहला ऋण वर्ष 2034 तक की अवधि के लिए रहेगा, जबकि दूसरा ऋण लंबी अवधि का है, जिसकी परिपक्वता वर्ष 2048 में होगी। इन ऋणों का भुगतान सरकार अप्रैल और अक्टूबर में छह-छह माह के अंतराल पर निर्धारित किस्तों में करेगी।

अप्रैल से ही शुरू हो गई थी उधारी

इस बार प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष की शुरुआत से ही कर्ज लेना शुरू कर दिया था। अप्रैल 2026 में सरकार ने दो चरणों में कुल 4600 करोड़ रुपए का ऋण लिया था। इसके बाद मई में 1800 करोड़ रुपए की उधारी की गई और अब 2800 करोड़ रुपए के नए ऋण की तैयारी है। इस तरह सिर्फ दो महीनों के भीतर राज्य सरकार बाजार से 9200 करोड़ रुपए की राशि जुटा चुकी है।

विकास परियोजनाओं पर खर्च होगी राशि

सरकार का कहना है कि बॉन्ड के जरिए जुटाई गई राशि का उपयोग राज्य की विकास योजनाओं में किया जाएगा। इसमें सिंचाई परियोजनाएं, कृषि क्षेत्र, ऊर्जा विकास, सड़क और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं। राज्य सरकार का दावा है कि इन निवेशों से आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं को वित्तीय समर्थन मिलेगा।

राजस्व और व्यय लगभग बराबर

राजपत्र में प्रकाशित संशोधित अनुमानों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में मध्यप्रदेश की कुल राजस्व प्राप्ति करीब 2.79 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। वहीं राजस्व व्यय भी लगभग इसी स्तर पर रहने का अनुमान है। ऐसे में विकास परियोजनाओं और पूंजीगत खर्चों के लिए सरकार बाजार से उधारी का सहारा ले रही है। राज्य सरकार का तर्क है कि दीर्घकालिक विकास कार्यों के लिए लिया गया ऋण भविष्य में आर्थिक वृद्धि और बुनियादी ढांचे के विस्तार में सहायक साबित होगा।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/uncategorized/twisha-sharma-death-case-cdr-cctv-evidence-cbi-investigation-bhopal/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!