उच्च शिक्षा विभाग ने NIIT Foundation एवं Edunet Foundation के साथ MoU

उच्च शिक्षा विभाग ने NIIT Foundation एवं Edunet Foundation के साथ MoU
Khabar Digital Desk

भोपाल/ खबर डिजिटल/ शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रोज़गार के अवसर उपलब्‍ध कराने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महत्‍वपूर्ण पहल की गई है। शुक्रवार को आयुक्‍त उच्‍च श‍िक्षा व‍िभाग प्रबल स‍िपाहा ने NIIT Foundation एवं Edunet Foundation के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान आयुक्‍त श्री प्रबल स‍िपाहा ने कहा क‍ि यह एक अच्छी शुरुआत है। इन MoUs के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों को न केवल व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त होगा, बल्कि उन्हें उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का अवसर भी मिलेगा। इससे विद्यार्थियों की दक्षता में वृद्धि होगी और उनके लिए प्लेसमेंट एवं रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, कौशल-आधारित शिक्षा मिल सकेगी। आने वाले समय में ऐसे और भी प्रयास किए जाएंगे, ज‍िससे प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।

इस अवसर पर स्‍वामी व‍िवेकानंद कर‍ियर मार्गदर्शन योजना के न‍िदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. आज़ाद मंसूरी, गीतांजलि कन्या स्वशासी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जयश्री मिश्रा, गौरव स‍िंंह, एनआईआईटी फाउंडेशन से आरिफ़ अहमद, शरज़ील, एडुनेट फाउंडेशन से आशीष अरोड़ा, शैलेश चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी एवं उद्योग-आधारित कौशल प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्‍ध के ल‍िए उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा NIIT Foundation एवं Edunet Foundation के साथ महत्वपूर्ण अनुबंध किया गया है।

MoU के अंतर्गत NIIT Foundation द्वारा विद्यार्थियों के ल‍िए आईटी/आईटीईएस सेक्टर से संबंधित रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण, ऑनलाइन/वर्चुअल ट्रेनिंग, मूल्यांकन एवं प्लेसमेंट से संबंधित कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
इसी प्रकार Edunet Foundation द्वारा डिजिटल साक्षरता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कौशल विकास, डिज़ाइन थिंकिंग, जॉब रेडीनेस एवं

रोजगारोन्मुखी प्रश‍िक्षण से संबंध‍ित स्‍क‍िल प्रोग्राम क‍िए जाएंगे। इसके अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को निःशुल्क, उद्योग-समर्थित प्रशिक्षण, प्रमाणन, जॉब फेयर तथा प्लेसमेंट उपलब्ध कराया जाएगा। यह एमओयू राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों को वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही प्रदेश स्तर पर कौशल विकास एवं प्लेसमेंट गतिविधियों को मजबूती म‍िलेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!