MP IAS Transfer: MP में 4 IAS अफसरों का तबादला

MP IAS Transfer: MP में 4 IAS अफसरों का तबादला
Vijay Pal

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश शासन ने वर्ष 2011, 2012 और 2013 बैच के चार सीनियर आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना में अचानक बड़ा फेरबदल कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन चारों ही कप्तानों ने केंद्रीय या अन्य उच्च संस्थानों में प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए पहले से आवेदन दे रखा था। इसके बावजूद सरकार ने इन्हें रिलीव करने के बजाय वर्तमान व्यवस्था के तहत नए जिलों और विभागों की कमान सौंप दी है। इन अधिकारियों में प्रदेश के चर्चित आईएएस दंपती रोहित सिंह और हर्षिका सिंह भी शामिल हैं।

दिल्ली को प्राथमिकता

राज्य सरकार ने यह तय किया है कि केवल उन्हीं प्रतिनियुक्ति मामलों को हरी झंडी दी जाएगी, जिनमें अधिकारी सीधे केंद्र सरकार के मंत्रालयों में कमान संभालने जा रहे हैं, क्योंकि इससे राज्य को सीधा लाभ मिलता है। जो अधिकारी कई राष्ट्रीय अकादमियों या ऐसे शोध संस्थानों में जाना चाहते हैं जहां से राज्य को कोई प्रशासनिक लाभ नहीं है, उन्हें रिलीव करने में सरकार कोई जल्दबाजी नहीं दिखाएगी।

इंपैनलमेंट नीति का पेंच

बता दे कि केंद्र सरकार ने 2020 में अपनी इंपैनलमेंट नीति में बड़ा संशोधन किया था। इसके तहत 2007 और उसके बाद के बैच के आईएएस अफसरों के लिए केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर सेवा देना उनकी भविष्य की पदोन्नति से अनिवार्य रूप से जोड़ दिया गया है।

इन 4 IAS का तबादला

IAS सौरव कुमार सुमन: इन्हें पिछड़ा वर्ग निगम की कमान से हटाकर अब उद्यानिकी विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्होंने भी प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन दे रखा है।

IAS रोहित सिंह: वित्त विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत रोहित सिंह को अब मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक की कमान सौंपी गई है। इन्होंने एक राष्ट्रीय एकेडमी में जाने का आवेदन किया था।

IAS हर्षिका सिंह: रोहित सिंह की धर्मपत्नी और ग्रामीण आजीविका मिशन की कप्तान हर्षिका सिंह को अब संचालक बजट बनाया गया है। इन्होंने भी एकेडमी में प्रतिनियुक्ति की इच्छा जताई थी।

IAS अमनबीर सिंह बैंस: ऊर्जा विकास निगम के पद से हटाकर इन्हें अब ट्रेजरी आयुक्त बनाया गया है। इन्होंने देश की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पदस्थापना के लिए आवेदन किया था।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!