MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, जनवरी से पहले आ सकती है तबादला सूची

मध्यप्रदेश में जनवरी 2027 से पहले IAS अधिकारियों की जंबो तबादला सूची जारी हो सकती है। इंदौर, सीहोर, राजगढ़ और नीमच समेत करीब 6 जिलों के कलेक्टर बदले जाने की चर्चा है।

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, जनवरी से पहले आ सकती है तबादला सूची
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में नए साल से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहन यादव सरकार प्रदेश के करीब 6 जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, जनवरी 2027 से पहले IAS अधिकारियों की जंबो तबादला सूची जारी हो सकती है। इसमें इंदौर, सीहोर, राजगढ़ और नीमच सहित अन्य जिलों के कलेक्टरों के नाम शामिल होने की चर्चा है। इसके साथ ही कई संभागायुक्तों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया जा सकता है। प्रस्तावित फेरबदल में ग्वालियर जिले को लेकर भी खास चर्चा है। करीब पौने तीन साल बाद ग्वालियर में पुरुष कलेक्टर की पदस्थापना की जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस पद के लिए सरकार अपनी पसंद के अधिकारी का चयन कर सकती है।

सीहोर, राजगढ़ और नीमच के कलेक्टर बदलने की चर्चा

प्रशासनिक गलियारों में सीहोर कलेक्टर बालागुरु के स्थानांतरण की चर्चाएं हैं। वहीं राजगढ़ कलेक्टर गिरीश मिश्रा का भी जिला बदला जा सकता है। नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को भी नई जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इन अधिकारियों के तबादलों को लेकर अभी आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुए हैं।

इंदौर कलेक्टर के लिए कई IAS अधिकारी दावेदार

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी कलेक्टर बदलने की अटकलें तेज हैं। मौजूदा कलेक्टर शिवम वर्मा का दायित्व बदला जा सकता है। इंदौर कलेक्टर की कुर्सी के लिए करीब 8 से 10 IAS अधिकारियों के नाम दावेदारों के रूप में चर्चा में हैं। वहीं वर्तमान इंदौर कलेक्टर रुचिका चौहान को जनवरी 2027 में सचिव स्तर की जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में भी हो सकता है बदलाव

संभावित जंबो तबादला सूची केवल जिला कलेक्टरों तक सीमित नहीं रहने वाली है। इसमें अपर मुख्य सचिव (ACS), प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के नाम भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश के कई संभागायुक्तों और अन्य वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल की संभावना है। फिलहाल प्रस्तावित प्रशासनिक बदलावों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। अब सबकी नजरें सरकार की आगामी तबादला सूची पर टिकी हैं। अंतिम तस्वीर आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही साफ होगी।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!