MP Property Ragistry: MP में सस्ती हो सकती है जमीन की रजिस्ट्री, सरकार को मिला फीस माफ करने का अधिकार

MP Property Ragistry:  MP में सस्ती हो सकती है जमीन की रजिस्ट्री, सरकार को मिला फीस माफ करने का अधिकार
Shiv Sharan

भोपाल। मध्य प्रदेश में गांवों की जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 में संशोधन किया है। इसके बाद सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों की रजिस्ट्री पर लगने वाले अतिरिक्त स्टांप शुल्क को कम करने या पूरी तरह माफ करने का अधिकार मिल गया है।

नई व्यवस्था 10 जून 2026 से पूरे प्रदेश में लागू हो चुकी है। इससे आने वाले समय में जमीन की रजिस्ट्री सस्ती होने की संभावना बढ़ गई है।

सरकार को मिला अतिरिक्त शुल्क माफ करने का अधिकार

संशोधन के बाद राज्य सरकार अब ग्रामीण क्षेत्रों में रजिस्ट्री के दौरान लगने वाले अतिरिक्त स्टांप शुल्क पर फैसला ले सकेगी। सरकार चाहे तो इस शुल्क को पूरी तरह खत्म कर सकती है या इसमें राहत दे सकती है। इसके लिए राज्य सरकार ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 213 के तहत मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश, 2026 जारी किया है। विधि और विधायी कार्य विभाग की अधिसूचना के अनुसार यह नियम 10 जून से प्रभावी हो गया है।

किन लोगों को मिल सकता है फायदा?

नई व्यवस्था लागू होने के बाद कई वर्गों को इसका लाभ मिल सकता है।

  • महिलाओं के नाम पर होने वाली रजिस्ट्रियों में राहत मिल सकती है।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को छूट दी जा सकती है।
  • विशेष श्रेणी के मामलों में अतिरिक्त शुल्क कम किया जा सकता है।
  • गांवों में उद्योग या रोजगार स्थापित करने वालों को भी राहत मिलने की संभावना है।

हालांकि, सरकार की ओर से अभी किसी विशेष श्रेणी के लिए अलग से छूट की घोषणा नहीं की गई है।

ऐसे कम हो सकता है रजिस्ट्री का खर्च

वर्तमान में जमीन की रजिस्ट्री के दौरान सामान्य स्टांप शुल्क के अलावा अतिरिक्त स्टांप शुल्क भी देना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी संपत्ति की रजिस्ट्री पर 1 लाख रुपये का स्टांप शुल्क लगता है, तो करीब 10 हजार रुपये अतिरिक्त स्टांप शुल्क के रूप में चुकाने पड़ते हैं। यदि सरकार इस अतिरिक्त शुल्क में छूट देती है, तो खरीदारों को सीधे तौर पर आर्थिक राहत मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-teacher-transfer-2026-marriage-certificate-rule-relief/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!