MP Cabinet Expansion: मोहन मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं 5 नए चेहरे!… तीन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी!

MP Cabinet Expansion: मोहन मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं 5 नए चेहरे!… तीन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी!
सुनील बंशीवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में मोहन यादव मंत्रिमंडल के विस्तार और मंत्रियों के विभागों में संभावित फेरबदल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने के संकेत हैं। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया को लेकर जल्द ही तीसरे चरण की चर्चा शुरू हो सकती है। इस चरण में संभावित नामों, मौजूदा मंत्रियों की भूमिका और विभागों में बदलाव को लेकर मंथन होने की संभावना है।

तीन मंत्रियों पर लटकी तलवार
चर्चा है कि कैबिनेट में बड़े बदलाव के तहत तीन मौजूदा मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है, जबकि पांच नए विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने का रास्ता खुल सकता है। इसके साथ ही दो वरिष्ठ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। ये सारी कवायद दिल्ली दरबार के इशारे पर की जाएगी। जिसमें संगठन की राय को भी तवज्जो मिलने की पूरी संभावना है।

तीन मंत्रियों की छुट्टी!
राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। पार्टी और सरकार के स्तर पर संगठनात्मक, क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट में बदलाव किया जा सकता है। जानकारों के मुताबिक मंत्री विजय शाह, धर्मेंद्र लोधी, लखन पटेल, प्रतिमा बागरी को लेकर पार्टी को फिर से फैसला लेना है। इनके विवादित बयानों और क्रियाकलाप के चलते पार्टी को मुश्किल का सामना करना पड़ा था।

Railway News: इंदौर-दाहोद रेल लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेन… पातालपानी-ओंकारेश्वर गेज परिवर्तन से दाहोद नई लाइन तक समीक्षा

पांच नए चेहरों की एंट्री संभव!
मोहन मंत्रिमंडल के प्रस्तावित बदलाव को अंतिम रूप मिलता है तो तीन मौजूदा मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह पांच नए चेहरों को शामिल कर सरकार क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश कर सकती है। इनमें प्रमुखता से पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, सिंधिया कोटे से बृजेंद्र सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनीस, मालिनी गौड़ का नाम शामिल है। इनमें से पांच नामों को फाइनल करने की कवायद की बात कही जा रही है।

दो वरिष्ठ मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा
एमपी में केवल नए मंत्रियों की नियुक्ति ही नहीं, बल्कि कुछ बड़े विभागों में भी फेरबदल की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। जिनमें मंत्री कैलाश विजवयर्गीय, प्रहलाद पटेल प्रमुख हैं। विभागों के इस संभावित पुनर्वितरण को सरकार के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दतिया उपचुनाव की हार भी इसमें प्रमुख फैक्टर है।

MP में अब 24 घंटे खुल सकेंगे मॉल-होटल और दुकानें… कर्मचारियों के लिए क्या बदला?

क्या है तीसरे और चौथे चरण की प्रक्रिया?
मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर चलने वाली आंतरिक चर्चाओं में अलग-अलग स्तरों पर मंथन किया जाता है। बताया जा रहा है कि अब मामला तीसरे चरण की चर्चा की ओर बढ़ सकता है, जहां संभावित बदलावों और नामों पर अधिक गंभीरता से विचार होगा। इसके बाद चौथे चरण की चर्चा को अंतिम चरण माना जाता है। इसी स्तर पर मंत्रिमंडल विस्तार, नए मंत्रियों के नाम और विभागों में बदलाव से जुड़े फैसलों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना रहती है।

फैसले पर टिकीं भोपाल से दिल्ली तक नजरें
मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा लंबे समय से राजनीतिक गलियारों में चल रही है। वहीं अब इस पर अंतिम मुहर लगने की पूरी संभावना जताई जा रही है, चूंकि पार्टी को फजीहत से बचाने और आगामी नगरीय निकाय, पंचायत और विधानसभा चुनाव की चुनौतियों से निपटने के लिए मंत्रियों के कामकाज में बदलाव समेत अन्य चेहरों को शामिल करने का दबाव है। नतीजतन बदलाव की नई बयार मोहन मंत्रिमंडल में दिखाई दे सकती है।

MP News: 5 छात्राओं की बोतलों में पेशाब मिलाने का आरोप… कटघरे में सरकारी स्कूल का 13 वर्षीय छात्र!ग्रामीणों का हंगामा

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!