Weather Update: भादौ में जेठ के महीने सी धूप... कई जिलों में बारिश का कोटा अधूरा

Weather Update: भादौ में जेठ के महीने सी धूप... कई जिलों में बारिश का कोटा अधूरा
सुनील बंशीवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में मानसून सीजन अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। सितंबर का आधा महीना बीत चुका है और मानसून की विदाई में करीब 15 दिन बाकी हैं। प्रदेश में अब तक औसत बारिश का 88 फीसदी पानी बरस चुका है। हालांकि, बारिश का वितरण सभी जिलों में एक जैसा नहीं रहा। कुछ इलाकों में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई, जबकि कई जिले अभी भी बारिश के औसत आंकड़े से पीछे हैं। मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, भोपाल और ग्वालियर समेत 18 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत 37 जिलों में अब तक बारिश का कोटा पूरा नहीं हो पाया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश में भारी या अति भारी बारिश की संभावना नहीं है।

15 सितंबर से कमजोर पड़ा बारिश का सिस्टम
पिछले चार दिनों से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बारिश का दौर जारी था। इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के कई इलाकों में बारिश हुई। सोमवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में पानी बरसा। हालांकि, 15 सितंबर से बारिश का सिस्टम कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम है।

पूर्वी हिस्से में बेहतर बारिश, पश्चिमी जिलों में कमी
इस मानसून सीजन में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश का प्रदर्शन पश्चिमी हिस्से की तुलना में बेहतर रहा है। जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। निवाड़ी में औसत से 49 फीसदी, मऊगंज में 44 फीसदी, सतना में 34 फीसदी और मैहर में 29 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई जिलों में अभी भी बारिश सामान्य से कम है।

पूर्वी हिस्से के कई जिलों में भी बारिश की कमी
पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में भी कुछ इलाकों में बारिश औसत से कम रही है। बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, सागर और सिवनी में करीब 2 से 25 फीसदी तक कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि पिछले एक सप्ताह में बारिश होने से इन जिलों के आंकड़ों में सुधार हुआ है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति भी बनी, जिसका असर मानसूनी आंकड़ों पर दिखाई दिया। इसके बावजूद सोमवार तक पूर्वी हिस्से में कुल बारिश का आंकड़ा करीब एक फीसदी कम रहा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/deorikalan-maize-procurement-fraud-76-lakh-payment-17-farmers-arrest/

पश्चिमी एमपी के कई जिले बारिश से पिछड़े
पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई जिलों में मानसून उम्मीद के मुताबिक सक्रिय नहीं रहा। आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में औसत से करीब 2 से 49 फीसदी तक कम बारिश दर्ज की गई है।

इन 23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 23 जिलों में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इनमें अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी शामिल हैं। मानसून के अंतिम 15 दिनों में होने वाली बारिश अब प्रदेश के कई जिलों के मौजूदा आंकड़ों में बड़ा बदलाव ला सकती है। खासकर कम बारिश वाले जिलों में आने वाले दिनों की बारिश पर किसानों और प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Special News: पीएम नरेंद्र मोदी ने दी आजीवन मुफ्त रेल यात्रा की सौगात…. इनको मिलेगा लाभ

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!