MP में हर शुक्रवार 'अघोषित छुट्टी'! बड़े अफसर मैदान में उतरे तो दफ्तरों से गायब हुए कर्मचारी, CM के आदेश की उड़ी धज्जियां

मध्यप्रदेश में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 7 अगस्त 2026 से ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ शुरू किया गया है, जिसके तहत हर शुक्रवार वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मैदानी दौरे पर रहते हैं.

MP में हर शुक्रवार 'अघोषित छुट्टी'! बड़े अफसर मैदान में उतरे तो दफ्तरों से गायब हुए कर्मचारी, CM के आदेश की उड़ी धज्जियां
Khabar Digital Admin

मध्यप्रदेश सरकार ने आम जनता की समस्याओं को मौके पर ही सुलझाने और प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाने के मकसद से ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ की शुरुआत की है. इस पहल के तहत हर शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि दफ्तरों में बैठकें करने के बजाय सीधे मैदान में उतरते हैं. हालांकि, इस अच्छी पहल की आड़ में कई सरकारी कर्मचारियों और निचले स्तर के अफसरों ने शुक्रवार को अघोषित छुट्टी का दिन बना लिया है. बड़े अधिकारियों के दौरे पर निकलते ही मंत्रालय से लेकर अन्य सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसर जाता है और दोपहर होते-होते कुर्सियां खाली दिखने लगती हैं.

जनता के द्वार पहुंच रहा प्रशासन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में 7 अगस्त 2026 से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 8 जनवरी 2027 तक चलना है. सामान्य प्रशासन विभाग की देखरेख में चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का आधार संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी तय किया गया है. इसके तहत हर शुक्रवार मंत्री, विधायक और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी गांवों या शहरी वार्डों में जाकर सीधे लोगों से रूबरू होते हैं.

इस दौरान सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, राजस्व और लोक सेवा गारंटी से जुड़े अटके हुए मामलों का तुरंत निपटारा किया जाता है. साथ ही अधिकारी स्कूल, अस्पताल, आंगनवाड़ी और राशन दुकानों की हकीकत परखने के अलावा आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान और समग्र आईडी के कामों की भी समीक्षा करते हैं. पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक अलग पोर्टल भी तैयार किया गया है.

बड़े अफसर मैदान में, दफ्तरों से कर्मचारी नदारद

अभियान के लिए शुक्रवार का दिन तय होने से सरकारी महकमों में कामकाज की रफ्तार थम सी गई है. मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष जैसे आला अधिकारी जब शुक्रवार को फील्ड विजिट पर रहते हैं, तो इसका फायदा उठाकर अधीनस्थ कर्मचारी और अधिकारी भी दफ्तरों से गायब हो जाते हैं. राजधानी के मंत्रालय सहित सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कई दफ्तरों में इस शुक्रवार भी कमोबेश यही नजारा दिखा, जहां कई कर्मचारी लंच ब्रेक के बाद वापस ही नहीं लौटे. हैरानी की बात यह है कि खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव यह स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि फील्ड पर जाने वाले वरिष्ठ अधिकारी अपने अधीनस्थों को काम की जिम्मेदारी सौंपकर जाएं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन आदेशों की अनदेखी हो रही है.

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!