MP NEET Special Train: छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग-रूट

NEET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए रेलवे ने इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. जानें ट्रेन का समय, रूट और स्टॉपेज की पूरी जानकारी.

MP NEET Special Train: छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग-रूट
डॉ आशा शर्मा

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है. परीक्षा के मद्देनजर इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इस पहल का उद्देश्य विभिन्न शहरों से भोपाल आने वाले अभ्यर्थियों को समय पर और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के दौरान यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

20 जून को चलेगी इंदौर-भोपाल स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार गाड़ी संख्या 09354 इंदौर-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 जून 2026 को किया जाएगा. यह ट्रेन इंदौर स्टेशन से सुबह 11:25 बजे रवाना होगी और मार्ग में फतेहाबाद, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर तथा संत हिरदाराम नगर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी. निर्धारित समयानुसार ट्रेन शाम 7 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी. इससे परीक्षा देने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को एक अतिरिक्त और सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिलेगा.

भोपाल से रतलाम के लिए भी विशेष सेवा

यात्रियों की वापसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भोपाल से रतलाम के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 09353 भोपाल-रतलाम स्पेशल ट्रेन 20 जून की शाम 7:40 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन और नागदा होते हुए अगले दिन रात 12:55 बजे रतलाम पहुंचेगी. इससे छात्रों और अन्य यात्रियों को वापसी यात्रा में भी सुविधा मिलेगी. रेलवे ने जानकारी दी है कि स्पेशल ट्रेन में कुल 17 डिब्बे लगाए जाएंगे. इनमें 13 स्लीपर कोच शामिल होंगे. इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए 2 सामान्य श्रेणी के कोच और 2 एसएलआर/डी कोच भी उपलब्ध रहेंगे.

छात्रों से ट्रेन सुविधा का लाभ उठाने की अपील

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह विशेष ट्रेन मुख्य रूप से नीट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है. उन्होंने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से इस सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य जरूरी जानकारी एनटीईएस, रेलवन ऐप या भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं. इससे यात्रा से पहले सही और अपडेट जानकारी हासिल की जा सकेगी.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!