मध्यप्रदेश में निगम-मंडल, प्राधिकरणों में नियुक्तियों पर से हटेगा ब्रेक! मोहन-हेमंत के बीच चर्चा संभावित

मध्यप्रदेश में लंबे समय से अटकी निगम-मंडल और विकास प्राधिकरणों की नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रात 9 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के भोपाल स्थित आवास पर पहुंच सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच होने वाली संभावित मुलाकात में खाली पदों पर नियुक्तियों और प्रदेश से जुड़े अहम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में निगम-मंडल, प्राधिकरणों में नियुक्तियों पर से हटेगा ब्रेक! मोहन-हेमंत के बीच चर्चा संभावित
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/मध्यप्रदेश में काफी दिनों पहले निगम-मंडल, प्राधिकरणों में शुरु हुई नियुक्तियों पर ब्रेक लग गया है। नेताओं के बीच आम सहमति नहीं बनने या स्थानीय समीकरणों के उलझने के चलते नियुक्तियां नहीं हो पाई है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव रात 9 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के घर पहुंचेंगे। वहां उनसे मुलाकात संभावित है।जानकारी मिल रही है कि कुछ महत्वपूर्ण रुकी हुई नियुक्तियों और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हेमंत और मोहन के बीच आज चर्चा होनी है।

इन निगम-मंडल, प्राधिकरणों में पद खाली
एमपी के इंदौर विकास प्राधिकरण, भोपाल विकास प्राधिकरण, बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण, पचमढ़ी विकास प्राधिकरण, कटनी विकास प्राधिकरण, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड, मध्यप्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम, मध्यप्रदेश खनिज विकास विभाग, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम, अल्पसंख्यक वित्त आयोग, महिला वित्त एवं विकास निगम, मध्यप्रदेश बीज विकास निगम, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां होना है, जिस पर नए सिरे से बात बन सकती है।

हेमंत खंडेलवाल ने रखा दीवाली मिलन समारोह
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के सभी विधायक आज हेमंत खंडेलवाल के भोपाल प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचेंगे। हेमंत खंडेलवाल ने आज दिवाली मिलन समारोह रखा है, जिसमें सीएम मोहन यादव के शामिल होने की बात सामने आ रही है। इस दौरान ही दोनों के बीच गुप्त चर्चा भी हो सकती है। जिसमें निगम-मंडल, प्राधिकरणों में नियुक्तियों के नाम फाइनल होने की संभावना जताई जा रही है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!