MP Nigam Mandal List: निगम मंडल सूची का अंत, हेमंत खंडेलवाल का बयान, इंतजार खत्म!

MP Nigam Mandal List: निगम मंडल सूची का अंत, हेमंत खंडेलवाल का बयान, इंतजार खत्म!
Vijay Pal

MP Nigam Mandal List: मध्य प्रदेश में बीते लंबे समय से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिल्ली दौरे ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। आलाकमान और केंद्रीय नेतृत्व के साथ मैराथन बैठकों के बाद माना जा रहा है कि निगम, मंडल और प्राधिकरणों में अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के नामों पर अंतिम मुहर लग चुकी है।

दावेदारों की बढ़ी धड़कनें

बीते बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में हुई बैठकों के बाद भोपाल लौटते ही नियुक्तियों को लेकर सुगबुगाहट तेज है। सूत्रों की मानें तो सूची लगभग तैयार है और किसी भी समय इसका ऐलान हो सकता है। सत्ता और संगठन के बीच हुए इस मंथन के बाद उन दिग्गज नेताओं की सांसें अटकी हुई हैं, जो पिछले कई महीनों से लाल बत्ती की आस में लॉबिंग कर रहे थे।

संगठन में नियुक्तियों का दौर शुरू

दिल्ली से हरी झंडी मिलने के संकेत मिलते ही प्रदेश भाजपा ने संगठन स्तर पर नियुक्तियों की झड़ी लगा दी है। गुरुवार देर रात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। इसके साथ ही प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों और सह-मीडिया प्रभारियों की नई टीम का भी ऐलान कर दिया गया है। अब ​निगम मंडलों की सूची का इंतजार है।

खत्म होने वाला है इंतजार : हेमंत खंडेलवाल

निगम मंडल नियुक्तियों में देरी होने पर विपक्ष लगातार हमला वार है। विपक्ष का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने निगम मंडलों की सूची की स्थिति को स्पष्ट करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि पार्टी में नियुक्तियों की प्रक्रिया एक निश्चित समय सीमा में पूरी की जा रही है। हमारे लिए निगम-मंडल के साथ-साथ मोर्चे, प्रकोष्ठ, एल्डरमैन और जनभागीदारी समितियां भी महत्वपूर्ण हैं। भाजपा एक संगठन है जहां हर कार्यकर्ता को योग्यतानुसार जिम्मेदारी दी जाती है। सरकार और संगठन के बीच समन्वय है और बहुत जल्द सभी नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी।

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार

कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि भाजपा के अंदर अंतर्कलह के चलते नियुक्तियां अटकी हुई हैं। खंडेलवाल के बयान ने साफ कर दिया है कि भाजपा की प्राथमिकता केवल सत्ता के पद भरना नहीं, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन के कई मोर्चों में एडजस्ट करना है। अब सबकी नजरें उस अंतिम सूची पर टिकी हैं जो प्रदेश की राजनीति की नई दिशा तय करेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!