BJP New Strategy: इस रणनीति पर MP बीजेपी निगम मंडलों में करेंगी नियुक्ति, सूची के नाम लगभग फाइनल!

BJP New Strategy: इस रणनीति पर MP बीजेपी निगम मंडलों में करेंगी नियुक्ति, सूची के नाम लगभग फाइनल!
Khabar Digital Admin

सुनील बंशीवाल/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में निगम और मंडल में नियुक्तियों (MP Nigam Mandal Niyukti) का नेताओं को काफी दिनों से इंतजार है। भारतीय जनता पार्टी में इसको लेकर काफी मंथन जारी है। कहा जा रहा है कि अब इसके लिए बीजेपी ने एक खास रणनीति (BJP New Strategy) पर आगे बढ़ने की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, निगम मंडल के लिए पार्टी अपने कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों पर भरोसा जताने जा रही है। इस सूची में पूर्व मंत्रियों को तो तवज्जो मिलेगी ही साथ ही साथ पांच पूर्व विधायकों का भी इस सूची के जरिए प्रमोशन हो सकता है। सभी नियुक्तियों में क्षेत्रीय संतुलन का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा।

निगम मंडल की सूची के नाम लगभग फाइनल

Madhya Pradesh BJP जिला स्तर की कार्यकारिणी की लगातार घोषणा कर रही है। अब महज कुछ जिले बचे हैं, जिसमें जिला कार्यकारणी का गठन होना है। ऐसे में अब एमपी बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट भी लगभग फाइनल हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार इसमें निगम मंडल में लिए जाने वाले नेताओं को अलग रखा गया है। Hemant Khandelwal की कार्यकारिणी में संगठन क्षमता वाले नेताओं को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम किया जाने वाला है। वही निगम मंडल में प्रमोशन की आस लिए बैठे नेताओं को जगह मिलने वाली है। साथ ही साथ जिला स्तर पर प्राधिकरण और नगरीय निकायों के एल्डरमैन पदों को भी जल्द भर दिया जाएगा।

MP IAS Transfer List: 12 जिलों के कलेक्टर बदले, 24 IAS अफसरों के तबादले - Khabar Digital

पूर्व मंत्रियों को निगम-मंडल में मिलेगी जगह!

निगम-मंडल अध्यक्ष पदों के लिए जिन पूर्व मंत्रियों के नाम लगभग तय माने जा रहे है उनमें रामनिवास रावत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, उमाशंकर गुप्ता, अरविंद भदौरिया, कमल पटेल और अंचल सोनकर के नाम प्रमुख हैं। पार्टी का मानना है कि इन नेताओं के अनुभव और प्रशासनिक पकड़ का फायदा आने वाले वक्त की चुनौतियों से निपटने में रामबाण साबित होगा।

कई पूर्व विधायकों का होगा प्रमोशन!

भाजपा इस बार पूर्व विधायकों को भी निगम-मंडल में लाकर प्रमोट कर सकती है, की जिम्मेदारियों में शामिल करने का मन बनाया है। लिस्ट में पांच पूर्व विधायकों के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। इनमें मंदसौर से पूर्व विधायक यशपाल सिसौदिया, भोपाल मध्य से पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, सेमरिया से पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, टीकमगढ़ से पूर्व विधायक राकेश गिरी और खाचरोद से पूर्व विधायक दिलीप शेखावत के नाम सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इन पूर्व विधायकों को मौका देने से पार्टी और मजबूत होगी।

MP में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द और निगम-मंडल नियुक्तियों की चर्चा तेज: लिस्ट कभी भी आ सकती है - Khabar Digital

संगठन-सरकार के बीच तालमेल

निगम-मंडल की नियुक्तियों में सत्ता और संगठन की झलक भी साफ दिखेगी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच मंथन हो चुका है। जिसके बाद सिर्फ अनुभवी नेताओं बल्कि सक्रिय पूर्व विधायकों को भी शामिल किया जाएगा। इससे सरकार और संगठन दोनों को फायदा होगा और आने वाले चुनावों की तैयारियों में मजबूती मिलेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=Wc-Jf_NlqZw
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!