निवाड़ी में गेहूं उपार्जन शुरू: 17 केंद्रों पर फूल-मालाओं से हुआ किसानों का स्वागत

निवाड़ी में गेहूं उपार्जन शुरू: 17 केंद्रों पर फूल-मालाओं से हुआ किसानों का स्वागत
Shiv Sharan

​निवाड़ी (मध्यप्रदेश)। कपिल सिरवैया/ MP Niwari Wheat Procurement 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश भर के साथ-साथ जिले में भी बुधवार से समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं की खरीदी का शंखनाद हो गया। कलेक्टर जमुना भिड़े के निर्देशानुसार जिले के सभी 17 उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। खरीदी के पहले दिन केंद्रों पर पहुंचे किसानों का तिलक लगाकर और फूल-माला पहनाकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से स्त्री समाज को मिलेगा अधिकार और सम्मान - Khabar Digital

​बोनस के साथ 2425 रुपये का मिलेगा भाव

​राज्य सरकार किसानों को इस वर्ष गेहूं पर 2275 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के साथ 125 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस प्रदान कर रही है। इस प्रकार किसानों को उनकी उपज का कुल 2400 रुपये प्रति क्विंटल (संशोधित आंकड़ा) का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष पंजीयन में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। प्रदेश में पंजीकृत रकबा 41.58 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.65 लाख हेक्टेयर अधिक है।

​इन 17 केंद्रों पर होगी खरीदी

  • ​जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी सरिता अग्रवाल ने बताया कि पंजीकृत किसानों की सुविधा के लिए जिले में कुल 17 केंद्र क्रियाशील किए गए हैं।
  • ​सहकारी समितियां: कुडार, बिरोरा खेत, चोमो, सकेरा भडारन, पहाड़ी बक्शी।
  • ​ वासवान, सिनोनिया, टेहरका, तरीचरकला और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पृथ्वीपुर।
  • विपणन सहकारी समिति जेरोन, सिमरा खास और वीजौर।
  • ​मध्यप्रदेश वेयर हाउस के गोदाम नंबर 6, 13 और 14 पर भी गेहूं की तुलाई और भंडारण की व्यवस्था की गई है।
https://khabardigital.com/madhya-pradesh/nari-shakti-vandan-sammelan-program-on-16th-april-in-mp/

​व्यवस्थाओं पर प्रशासन की पैनी नजर

​जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए 15 अप्रैल से खरीदी शुरू कर दी गई है। सभी केंद्रों पर पेयजल, छांव और किसानों के बैठने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि फसल बेचने आए किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज सुखाकर और साफ-सुथरी लेकर केंद्रों पर आएं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!