राहुल गांधी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र... ओबीसी आरक्षण समेत छात्रों का उठाया मुद्दा!

राहुल गांधी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र... ओबीसी आरक्षण समेत छात्रों का उठाया मुद्दा!
सुनील बंशीवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर ओबीसी आरक्षण के लंबित मामले में कार्रवाई करने और छात्रों व युवाओं की मांग सुनने की अपील की है। मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का प्रावधान तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान किया गया था। इसके बाद मामला न्यायालय में पहुंच गया और आरक्षण से जुड़े 13 प्रतिशत पदों को फिलहाल रोककर रखा गया है। इसी मुद्दे को लेकर लंबे समय से चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उठा था मुद्दा
राहुल गांधी ने अपने पत्र में इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के बड़ी संख्या में छात्रों ने शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उनके सामने रखे थे। इसी दौरान ओबीसी आरक्षण के तहत रुकी हुई नियुक्तियों का मामला भी प्रमुखता से सामने आया। छात्रों ने बताया कि नियुक्तियां लंबे समय से लंबित होने के कारण उन्हें अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।

BJP News: मध्यप्रदेश के आशीष अग्रवाल का फिर बढ़ा कद… BJP राष्ट्रीय मीडिया संयोजक होंगे आशीष ऊषा अग्रवाल

13 प्रतिशत पदों पर लंबे समय से अटका मामला
राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि कई अभ्यर्थियों ने परीक्षाएं पास करने के साथ चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन इसके बावजूद 13 प्रतिशत पदों को रोककर रखा गया है। चयनित अभ्यर्थी वर्ष 2022 से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर सभी राजनीतिक दलों की ओर से समर्थन की बात सामने आई थी, लेकिन इसके बावजूद आरक्षण के क्रियान्वयन और लंबित नियुक्तियों का समाधान अब तक नहीं हो पाया है।

राहुल गांधी बोले- युवाओं का समय और बर्बाद न हो
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से युवाओं की मांग पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि आरक्षण के क्रियान्वयन और नियुक्तियों की मांग को लेकर अभ्यर्थियों को आंदोलन और प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं का कीमती समय इस तरह बर्बाद नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से छात्रों की बात सुनने और 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने की दिशा में कदम उठाने की मांग की है। यह मामला मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण से जुड़े न्यायिक विवाद और लंबित नियुक्तियों के कारण एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।

मंत्री विश्वास सारंग ने दिया जवाब
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि वह जिस मुद्दे पर पत्र लिख रहे हैं उसकी जानकारी तो ले लेते। यदि मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को रोकने का पाप किसी ने किया था, तो वह कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार ने किया था। हमारी सरकार तो पहले से कहती है कि हम ओबीसी आरक्षण 27% देने के लिए कटिबद्ध हैं... कोर्ट में कांग्रेस ने पक्ष ठीक ढंग से नहीं रखा। अब राहुल गांधी को कुछ समझ तो आता नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखी बातों को अक्षरश: पढ़ते हुए एक वीडियो पोस्ट करें। अगर सही से वह पढ़ लेते हे हैं तो हम उन्हें इनाम दूंगा।

MP BJP: ब्रजगोपाल लोया बने नए प्रदेश मीडिया प्रभारी… मिलन भार्गव का नाम रह गया पीछे

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!