इंजीनियर नहीं बन पाए तो अब बनेंगे कॉन्स्टेबल!.. आरक्षक भर्ती में 9933 बीई और 28 पीएचडी डिग्रीधारकों ने किया आवेदन

Madhya Pradesh Police Constable Recruitment 2026 receives 7.54 lakh applications for 7,500 posts. Surprisingly, 9,933 engineering graduates and 28 PhD holders have also applied.

इंजीनियर नहीं बन पाए तो अब बनेंगे कॉन्स्टेबल!.. आरक्षक भर्ती में 9933 बीई और 28 पीएचडी डिग्रीधारकों ने किया आवेदन
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ सरकारी नौकरी पाने की चाह में युवा अब अपनी उच्च शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप पदों का इंतजार नहीं कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में आरक्षक भर्ती के लिए आए आवेदनों में इसका उदाहरण देखने को मिला है। पुलिस विभाग में आरक्षक के 7500 पदों के लिए करीब 7.54 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 9933 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्होंने बीई (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग) की डिग्री हासिल की है। इतना ही नहीं, 28 पीएचडी डिग्रीधारकों ने भी आरक्षक बनने के लिए आवेदन किया है।

आरक्षक भर्ती में उच्च शिक्षित उम्मीदवारों की भीड़
भर्ती के आंकड़े बताते हैं कि पुलिस आरक्षक की नौकरी अब केवल 10वीं या 12वीं पास युवाओं तक सीमित नहीं रह गई है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले हजारों युवा भी आरक्षक बनने की दौड़ में शामिल हैं। पीएचडी जैसी उच्च डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवारों का आवेदन करना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

7500 पदों के लिए 7.54 लाख आवेदन
आरक्षक के 7500 पदों के मुकाबले 7.54 लाख आवेदन आने से प्रतियोगिता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस हिसाब से एक पद के लिए औसतन करीब 101 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से चयन प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रहने वाली है।

सरकारी नौकरी के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा का संकेत
बीई और पीएचडी डिग्रीधारकों का आरक्षक भर्ती में शामिल होना रोजगार की स्थिति और सरकारी नौकरी के प्रति युवाओं के आकर्षण को भी दर्शाता है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी बड़ी संख्या में युवा पुलिस विभाग में आरक्षक जैसे पद के लिए प्रयास कर रहे हैं। भर्ती के ये आंकड़े एक बड़ा सवाल भी खड़ा करते हैं कि क्या उच्च शिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं?

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!